शहर में यातायात और नागरिकों की सुविधा के लिए ई-रिक्शा के लिए जोन, मार्ग और कलर का निर्धारण

By AV NEWS 2

महाकाल जोन: दो शिफ्ट 1500-1500 रिक्शा का संचालन

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:ई-रिक्शा के व्यवस्थित संचालन,यातायात और नागरिक सुविधा के लिए जिला प्रशासन,पुलिस और परिवहन विभाग ने शहर में जोन,मार्ग और कलर का निर्धारण कर दिया है। प्रथम 3 माह के लिए लॉटरी के माध्यम से रूट आवंटित होंगे। खास तौर पर महाकाल जोन में अब दो शिफ्ट में 1500-1500 ई-रिक्शा का संचालन होगा।

रिक्शा का निर्णय लाटरी सिस्टम से किया जाएगा। एक निश्चित अवधि के बाद रोटेशन से अन्य ई-रिक्शा चालकों को भी मौका मिलेगा। उज्जैन शहर में संचालित लगभग 6000 ई-रिक्शा से शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव अधिक होने से यातायात अव्यवस्थित रहता है।

यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिये कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा के मर्गदशन में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी उज्जैन एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा ई-रिक्शा को शहर में दो शिफ्टों में चलाने की कार्य योजना बनाई गई है।

महाकाल जोन में लगभग तीन हजार ई-रिक्शा

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष मालवीय ने बताया कि कार्य योजना अंतर्गत शहर को महाकाल जोन एवं महाकाल जोन से बाहर के अन्य मार्गों में विभाजित किया गया है। महाकाल जोन में लगभग 3 हजार ई-रिक्शा दो शिफ्टों में विभाजित करते हुए 1500 ई-रिक्शा प्रथम शिफ्ट सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक तथा 1500 ई-रिक्शा द्वितीय शिफ्ट दोपहर 2 से 10 बजे रात्रि तक चलेंगे। अन्य जोन में शेष लगभग 3 हजार ई-रिक्शा महाकाल जोन से बाहर शहर के अन्य निर्धारित माार्गों पर चलेंगे।

उक्त क्षेत्रों का विभाजन लाटरी के माध्यम से समिति सदस्य क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी उज्जैन, अनुविभागीय अधिकारी उज्जैन शहर, उपायुक्त नगर पालिका निगम उज्जैन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात एवं ई-रिक्शा यूनियन अथवा कोई 5 ई-रिक्शा संचालकों की उपस्थित में किया जाएगा।

आरटीओ में रहेगा रिकॉर्ड

आरटीओ मालवीय ने लाटरी के माध्यम से मार्ग के आबंटन के पश्चात किस वाहन को कोनसा मार्ग आंबटित हुआ है, इसकी जानकारी ई-रिक्शा संचालक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के कम्प्यूटर शाखा के हेल्प डेस्क से प्राप्त कर सकेंगे। अनुमति पत्र प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजो के रूप में वाहन का फिटनेस, बीमा, ड्रायविग लायसेस चालक का चरित्र प्रमाण पत्र एवं पंजीयन प्रमाण पत्र की छाया प्रति प्राप्त होने पर उस ई-रिक्शा के संचालन के लिए मार्ग आंबटन अनुमति जारी की जाएगी।

मार्ग आबंटन के बगैर शहर अंतर्गत ई-रिक्शा संचालन की दशा में वाहन चालक/वाहन स्वामी केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988, केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989, मध्यप्रदेश मोटरयान नियम 1994 एवं ऑटो रिक्शा विनियमन योजना 2021 एवं केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी परिपत्र अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

लाटरी के बाद आरटीओ से अनुमति-पत्र

महाकाल जोन में प्रथम तीन माह के लिए 3000 ई-रिक्शा को लाटरी के आधार पर सूचीबद्ध किया जाकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा अनुमति पत्र जारी किया जाएगा। जो 3 माह के लिए वैध हागा। वैधता समाप्ती बाद उक्त ई-रिक्शाओं को महाकाल जोन से हटाकर महाकाल जोन के बाहर के अन्य मार्गों के लिए अनुमति जारी की जाएगी।

ई-रिक्शा को महाकाल जोन के बाहर संचालन की अनुमति थी, उन्हें महाकाल जोन अंतर्गत रोटेशन के माध्यम से 3 माह के लिए महाकाल जोन के कुल 6 मार्गो पर ई-रिक्शा का संचालन होगा। महाकाल जोन के लिए स्टीकर एवं अनुमति पत्र भिन्न-भिन्न निर्धारित रंगो के एवं अन्य निर्धारित मार्गों का स्टीकर एवं अनुमति पत्र सफेद रंग का रहेगा दोनों शिफ्ट के स्टीकर पर प्रथम शिफट के लिये समय सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक दिन और द्धितीय शिफ्ट के लिये दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक रात लिखा जाएगा।

किराए का भी निर्धारण कर दिया है

प्रशासन पुलिस और आरटीओ ने ई-रिक्शा के लिए किराया भी निर्धारित कर दिया है। इसके तहत रेलवे स्टेशन से शहर के 162 स्थानों के लिए किराया तय कर दिया है। इसमें 20 रुपये से लेकर 250 रुपये तक किराया तय है। निर्धारित राशि से अधिक किराया लेने वाले ई-रिक्शा संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

यह है झोन, मार्ग और कलर

महाकाल झोन क्रमांक झोन: 7-ए (लाल रंग): चारधाम मंदिर एवं सिद्धवट व्हाया जयसिंहपुरा, नृसिंहघाट टर्निंग, भूखीमाता, टर्निंग शंकराचार्य, कालिदास उद्यान, जूना सोमवारिया, खाकचौक, सांदीपनि आश्रम, सिद्धवट, भैरवगढ़ एवं वापसी इसी मार्ग से।

संचालित वाहन संख्या: 450 दिन+450 रात= 900

झोन: 7-बी (हरा रंग): रेलवे स्टेशन से गदापुलिया, महाकाल कोरीडोर, जयसिंहपुरा, चारधाम एवं वापसी इसी मार्ग से।

संचालित वाहन संख्या : 250 दिन+250 रात= 500

झोन: 7-सी (पीला रंग): रेलवे स्टेशन से देवासगेट, दौलतगंज, तोपखाना, महाकाल घाटी, चौबीस खंबा माता मंदिर, हरसिद्धि पालएवं वापसी हरसिद्धि पाल से गुदरी चौराहा, महाकाल घाटी, तोपखाना, दौलतगंज, इंदौर गेट, रेलवे स्टेशन तक।

संचालित वाहन संख्या: 200 दिन+200 रात= 400

झोन: 7-डी (नीला रंग): रेलवे स्टेशन से हरिफाटक, बेगमबाग, महाकाल घाटी, गुदरी चौराहा, गोपाल मंदिर, छत्री चौक एवं वापसी छत्री चौक से टंकी चौराहा, तेलीवाड़ा, बियावानी, कोयला फाटक, चामुण्डा, देवासगेट, रेलवे स्टेशन एवं वापसी इसी मार्ग से।

संचालित वाहन संख्या 200 दिन+200 रात= 400

झोन: 7-ई (नारंगी रंग): हरसिद्धि पाल से रामानुज कोट, गणगौर दरवाजा, दानीगेट, छोटी रपट, शंकराचार्य मार्ग, कालिदास उद्यान, जूना सोमवारिया, खाकचौक, सांदीपनि आश्रम, सिद्धवट, भैरवगढ़ एवं वापसी इसी मार्ग से।

संचालित वाहन संख्या : 200 दिन+200 रात= 400

झोन: 7-एफ (ब्राउन रंग): भैरवगढ़ से रेलवे स्टेशन व्हाया सिद्धवट मंगलनाथ मंदिर, सांदीपनि आश्रम, मकोडिय़ाआम, इंदिरा नगर तिराहा, मंडी चौराहा, बीमा चौराहा, कोयला फाटक, चामुण्डा माता मंदिर चौराहा, देवासगेट, रेलवे स्टेशन एवं वापसी इस मार्ग से।

संचालित वाहनों की संख्या 200 दिन+200 रात= 400

शहर में अन्य क्षेत्र के मार्ग तय, वाहनों की संख्या अभा निर्धारित नहीं

झोन: 1-ए :

नागझिरी से नानाखेड़ा बस स्टेण्ड, व्हाया पाईप फैक्ट्री, पुलिस लाईन, स्केटिंग तिराहा, महानंदा नगर, बिडला अस्पताल चौराहा, कॉसमॉस मॉल, नानाखेड़ा बस स्टेण्ड एवं वापसी इसी मार्ग से। संचालित वाहनों की संख्या अभी निर्धारित नहीं

झोन: 1-बी:

नानाखेड़ा बस स्टेण्ड से बियावानी व्हाया भरतपुरी चौराहा, ऋषिनगर पेट्रोल पम्प, मुंगी तिराहा, पुलिस ऑफिसर मेस, एल.आई.सी. तिराहा, कंट्रोल रूम, घास मंडी चौराहा, जीरो प्वाइंट ब्रिज, कोयला फाटक, बियावानी एवं वापसी इसी मार्ग से। संचालित वाहनों की संख्या अभी निर्धारित नहीं

झोन: 1-सी:

बियावानी से नृसिंहघाट व्हाया, निकास चौराहा, जाट धर्मशाल, पीपलीनाका, जूना सोमवारिया, कालिदास उद्यान, कार्तिक मेला ग्राउण्ड, शंकराचार्य, भूखल माता मंदिर, उजरखेड़ा एवं वापसी इसी मार्ग से। संचालित वाहनों की संख्या अभी निर्धारित नहीं

झोन: 1-डी :

नृसिंहघाट से चिंतामन गणेश मंदिर व्हाया भूखी माता मंदिर टर्निंग, भूखी माता मंदिर, उजरखेड़ा, लालपुर टी चिंतामण ब्रिज, चिंतामण गणेश मंदिर एवं वापसी इसी मार्ग से। संचालित वाहनों की संख्या अभी निर्धारित नहीं

झोन: 2-ए:

नरसिंहघाट से बियावानी व्हाया शंकराचार्य चौराहा, कालीदास उद्यान जूना सेमवारिया, पत्ती चौराहा, केडी गेट, भार्गव तिराहा, खजुर वाली मस्जिद, निकास चौराह, बियावानी एवं वापसी इसी मार्ग से। संचालित वाहनों की संख्या अभी निर्धारित नहीं

झोन: 3-ए:

नानाखेड़ा से मुनिनगर, सिंधी कालोनी, शास्त्री नगर, गउघाट कालोनी, आवर ब्रिज, इंदौर गेट, रेलवे स्टेशन, चामुण्डा माता, कोयला फाटक, नजरअली मिल, निजातपुरा, व्ही. डी. मार्केट, निकास, बुधवारिया एवं वापसी। संचालित वाहनों की संख्या अभी निर्धारित नहीं

झोन: 3-बी:

जूना सोमवारिया से नानाखेड़ा, के.डी.गेट, भार्गव तिराहा, खजूर मस्जिद, बुधवारिया, कोयला फाटक, चामुण्डामाता, एवं वापसी इसी मार्ग से। संचालित वाहनों की संख्या अभी निर्धारित नहीं

झोन:3-सी:

नानाखेडा से नागझिरी व्हाया जवाहर नगर (ट्रेजर बाजार) बिडला अस्पताल, अलखधाम नगर, सर्किट हाउस, पाईप फैक्टर्टी चौराहा, नागझिरी एवं वापसी इसी मार्ग से। संचालित वाहनों की संख्या अभी निर्धारित नहीं

झोन: 3-डी:

कोठी से नानाखेडा व्हाया कोठी, तरणताल, मुंर्गी तिराहा, जीडीसी कालेज, कंट्रोल रूम, माधवनगर थाना इंदिरा प्रतिमा चौराहा, तीनबत्ती चौराहा, सिंधी कालोनी, दो तालाब मुनिनगर, नानाखेडा एवं वापसी इसी मार्ग से। संचालित वाहनों की संख्या अभी निर्धारित नहीं

झोन: 4-ए:

इस्को आवासीय कालोनी से इंदिरा नगर व्हाया मुनि नगर, टॉवर, अस्पताल चौराहा, कोयला फाटक, आगर रोड एवं वापसी इसी मार्ग से। संचालित वाहनों की संख्या अभी निर्धारित नहीं

झोन: 5-ए:

नरसिंहघाट से सिद्धवट व्हाया भूखीमाता टर्निंग, शंकराचार्य चौराहा, कालीदास उद्यान जूना सोमवारिया, पिपलीनाका, गढ़कालिका, भेरूगढ एवं वापसी इसी मार्ग से । संचालित वाहनों की संख्या अभी निर्धारित नहीं

झोन: 5-बी:

बुधवारिया से कालियादेह महल व्हाया अंकपात, खाकचौक, मंगलनाथ, सिद्धवट, भेरूगढ एवं वापसी। संचालित वाहनों की संख्या अभी निर्धारित नहीं

झोन: 6-ए:

रेल्वे स्टेशन से नानाखेडा व्हाया चामुण्डा माता, फीगंज बीज, टावर चौक, सांदिपनी चौराहा, लक्ष्मी नगर, रविन्द्र नगर, तरणताल भरतपुरी नानाखेडा एवं वापसी इसी मार्ग से। संचालित वाहनों की संख्या अभी निर्धारित नहीं

झोन: 6-बी:

हरिफाटक चौराहा एव नागझिरी व्हाया नीलगंगा, लोती स्कूल, तीनबत्ती चौराहा, मंगी चौराहा, तरणताल चैराहा, भरतपुरी चौराहा, पाईपफेक्ट्री चौराहा, नागझिरी एवं वापसी इसी मार्ग से। संचालित वाहनों की संख्या अभी निर्धारित नहीं

झोन: 7-सी:

लक्ष्मी नगर तिराहा एवं हरिफाट व्हाया रवीन्द्र नगर, जी.डी.सी., कन्ट्रोल रूम, दूर्गी प्लाजा तीनबत्ती चौराहा सिंघी कालोनी शास्त्रीनगर, नीलगंगा, हरिफाटक एवं वापसी इसी मार्ग से। संचालित वाहनों की संख्या अभी निर्धारित नहीं

झोन: 6-डी:

पिपलीनाका एवं हरिफाटक वहया लालबाईफलबाई, बुधवारिया, कोयला फाटक, देवास गेट, रेलवे स्टेशन, इंदौर गेट, हरि फाटक एवं वापसी इसी मार्ग से। संचालित वाहनों की संख्या अभी निर्धारित नहीं

सवारी की संख्या तय नहीं

ई-रिक्शा के लिए रूट और किराया तो तय कर दिया गया है। लेकिन एक वाहन में अधिकतम सवारियों को बैठाया जा सकता है। यह स्पष्ट नहीं किया गया है। बता दें कि शहर के कई ई-रिक्शा संचालक अधिक लाभ कमाने के चक्कर में क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर ले जाते हैं। ओवरलोड होने के कारण कई बार हादसे भी हुए है। प्रशासन ने ई-रिक्शा संचालन की पॉलिसी में इस बात का ध्यान नहीं रखा है।

Share This Article