Advertisement

हम्मालवाड़ी में मकान गिरा, दो दबे, अस्पताल में भर्ती

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जीवाजीगंज क्षेत्र के हम्मालवाड़ी इलाके में बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक पुराना दो मंजिला मकान गिर गया। जिससे मकान में मौजूद दो लोग दब कर घायल हो गए। घायल के नाम खुर्शीद बी और बच्चा हरसान कुरैशी बताए गए हैं। जिन्हें मलबे से बाहर निकाल कर चरक अस्पताल पहुंचाया गया।

 

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे यह घटना हुई जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। मकान में कुल पांच सदस्य रहते हैं। घटना के वक्त दो ही लोग घर पर मौजूद थे। अली हुसैन और शेरा कुरैशी काम पर गए थे व एक बच्चा स्कूल गया था। बताया जाता है कि पास में ही एक निर्माणाधीन मकान के लिए गहरा गड्ढा खोदने से इस मकान की नींव कमजोर हो गई और हादसा हो गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें