Popup Image
Advertisement

प्लेटफार्म-8 पर पानी को तरस रहे यात्री

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी की तलाश में ऑफिसों तक पहुंच जाते हैं

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:रेलवे स्टेशन पर एक सप्ताह में 75 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। उक्त ट्रेनेों को प्लेटफार्म 1 से 8 तक स्टापेज दिया जाता है। गर्मी शुरू होते ही स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों के यात्री पानी की बाटल लेकर ठंडा पानी तलाशने प्लेटफार्म पर पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें पानी उपलब्ध नहीं हो पाता ऐसे में यात्री रुपये देकर पानी की बाटल खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।

प्लेटफार्म 8 से प्रतिदिन उज्जैन-भोपाल पैसेंजर, उज्जैन-इंदौर पैसेंजर और उज्जैन चित्तौडग़ढ़ पैसेंजर ट्रेन का संचालन हो रहा है। उक्त ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। प्लेटफार्म 8 पर पीने के पानी की कोई सुविधा रेलवे द्वारा अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। स्थिति यह है कि ट्रेन में चढऩे से पहले यात्री पानी की बाटल भरने प्लेटफार्म पर यहां वहां पानी तलाशते हैं। कई बार यात्री पानी की तलाश में जीआरपी थाने व अन्य आफिस में भी चले जाते हैं, लेकिन उन्हें पानी उपलब्ध नहीं हो पाता।

Advertisement

दूसरे प्लेटफार्म पर नल तो लगे पर गर्म पानी मिलता है

गर्मी के मौसम में यात्रियों को सबसे ज्यादा ठंडे पानी की आवश्यकता होती है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोग बड़े स्टेशन पर 5 से 10 मिनिट ट्रेन का स्टापेज होने पर प्लेटफार्म पर ठंडे पानी की तलाश में ट्रेन से उतरते हैं, लेकिन ठंडे पानी के वाटर कूलर एक प्लेटफार्म पर 1-2 ही होते हैं जिनसे निश्चित समय में अधिक यात्री पानी नहीं भर पाते और ट्रेन चलने का हार्न सुनकर वापस ट्रेन में चढऩा पड़ता है।

Advertisement

आपके द्वारा प्लेटफार्म 8 पर पानी की व्यवस्था नहीं होने की जानकारी मिली है। आज ही पाइप लाइन से नये कनेक्शन करवाकर पेयजल के पाइंट तैयार कराएंगे।-अमित कुमार, सहायक प्रबंधक वाणिज्य

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें