Advertisement

यूनिटी मॉल और त्रिवेणी पर घाटों की प्रगति देख केंद्रीय मंत्री ने जताया संतोष

सीएम डॉ. मोहन यादव की पीठ थपथपाई, सिंहस्थ के लिए दिया आश्वासन

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहे यूनिटी मॉल व त्रिवेणी घाट देखकर केंद्रीय शहरी एवं ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने प्रसन्नता जताई। काम देख उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ की। उन्होंने कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना का काम देखा और नीचे डक्ट में भी उतरे। खट्टर सुबह करीब 9.30 बजे हरिफाटक बायपास स्थित यूनिटी मॉल पहुंचे थे। उनके साथ अफसरों और जनप्रतिनिधियों का लवाजमा साथ था।

कलेक्टर रौशनकुमार सिंह ने यूनिटी मॉल के निर्माण की जानकारी दी और सीईओ संदीप सोनी ने पूरे प्रोजेक्ट का खाका बताया। सोनी ने बताया पीएम एकता मॉल को आधुनिक शॉपिंग के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। इसमें शॉपिंग के साथ मनोरंजन, लॉजिंग और पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। मॉल में कन्वेंशन सेंटर भी बनाया जा रहा है। इससे पूर्व मॉल एरिया में पहुुंचने पर यूडीए अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, उपाध्यक्ष मुकेश यादव, रवि वर्मा, संचालक विजय अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, रामचंद्र शर्मा, सुशीला जाटवा, दुर्गा बिलोटिया ने खट्टर का अभिनंदन किया। इस मौके पर सांसद अनिल फिरोजिया, मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा भी मौजूद थे।

Advertisement

त्रिवेणी से देखा घाटों का स्वरूप: केंद्रीय मंत्री ने त्रिवेणी से निर्माणाधीन घाटों का नजारा देखा। जल संसाधन विभाग के एसीएस डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि सिंहस्थ के लिए 29.15 किलोमीटर लंबे नए घाट बनाए जा रहे हैं और 9 किलोमीटर पुराने घाटों को अपडेट किया जा रहा है। इन कामों पर 778 करोड़ रुपए खर्च होंगे। नवीन घाटों तक श्रद्धालुओं को लाने के लिए एंट्री और एग्जिट पाइंट रखे गए हैं। घाटों को मजबूती देने के लिए 18.20किलोमीटर की रिटेनिंग वॉल बनाई गई है। 7 किलोमीटर के घाट पूरे हो चुके हैं। 22 किलोमीटर में घाट का काम तेजी से चल रहा है। दोनों कामों पर केंद्रीय मंत्री ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के लिए पैसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उनका विभाग पूरी मदद करेगा। खट्टर ने घाट पर नीम, रुद्राक्ष और पीपल के पौधों का रोपण भी किया।

Advertisement

क्या होगा मॉल में

  • 123दुकानें-शोरूम।
  • 13 लिफ्ट, 12 एस्केलेटर
  • 3 मल्टीप्लेक्स
  • 2 गेम जोन
  •  27 फूड कोर्ट
  •  2 रेस्टोरेंट
  •  1 रूफ टॉप रेस्टोरेंट
  •  मिलेट लोक
  • 1500 दर्शक क्षमता वाला ऑडिटोरियम,
  • 3 मीटिंग हॉल
  • 20 कियोस्क
  •  1 वीआईपी लाउंज
  •  1 कॉन्फ्रेंस हॉल
  • 52 कमरे। इनमें 2 प्रेसिडेंशियल सूइट, 2 फैमिली सूइट, 26 डबल बेड रूम, 12 सिंगल बेड और 10 फैमिली रूम। 1 लिनेन स्टोर
  •  73 वॉशरूम

मप्र हाइडल, सोलर और कोल में अच्छा, पर विंड में कमजोर- खट्टर

उज्जैन। केंद्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टरने कहा कि मध्यप्रदेश का तीन ऊर्जा क्षेत्र (पनबिजली, कोल बिजली और सोलर बिजली उत्पादन) में तो काम अच्छा है लेकिन विंड (पवन ऊर्जा) के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को और काम करने की जरूरत है। खट्टर उज्जैन के प्रशासनिक संकुल में दो राज्य स्तरीय मीटिंग लेने के बाद शुक्रवार को मीडिया को ब्रीफिंग दे रहे थे। खट्टर ने कहा कि पूरे देश में ऊर्जा वितरण करने वाली इकाई (डिस्कॉम या विद्युत वितरण कंपनी) की हालत खराब हैं।

करीब 7 लाख करोड़ रुपए के घाट में यह इकाइयां चल रही हैं। इसमें मध्यप्रदेश की कंपनियां भी 71 हजार करोड़ के घाटे में हैं। सरकार का फोकस इनको घाटे से निकालने पर है। इसके लिए सब्सिडी खत्म करने और स्मार्ट मीटर लगाने के उपाय किए जा रहे हैं। पूरे देश में 20 हजार स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है,इनमें से 1 करोड़ मीटर मध्यप्रदेश में लगाए जाएंगे। इस संबंध में टेंडर-रीटेंडर की प्रक्रिया पूरी कर दी गई हैं। काम जोरों पर चल रहा है।

मप्र का स्वच्छता में बेहद अच्छा काम
खट्टर ने कहा कि मध्यप्रदेश स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहा है। इस मामले मेंं वह देश में टॉप पर है। इंदौर देश का आईकॉन है और इंदौर का फार्मूला ही सब दूर लगा रहे हैं। स्वच्छता लीग में इसके चलते परिवर्तन किेया गया है। लीग में जगह बनाने वाले बड़े शहर को एक छोटे शहर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके परिणाम अच्छे आएंगे, ऐसी उम्मीद की जा सकती है।
सिंहस्थ के लिए पैसा देंगे

खट्टर ने कहा कि सिंहस्थ मध्यप्रदेश की गरिमा है। ऐसे में सिंहस्थ के आयोजन में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें