फेरी लगाकर घर जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

उज्जैन। चिंतामण थाना क्षेत्र में फेरी लगाकर कंबल बेचकर घर जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने बीती रात जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह बेटे ने पिता की शिनाख्त की। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
एएसआई विक्रम वर्मा ने बताया कि उन्हेल के समीप ग्राम पिपलिया ढाबी के रहने वाले मृतक का नाम बहादुर पिता शोभाराम दायमा (४५) है। वह बाइक पर फेरी लगाकर कंबल बेचता था। शुक्रवार को वह फेरी लगाने के बाद बाइक से घर लौट रहा था तभी रात ११ से १२ बजे के बीच चंदूखेड़ी में जैन मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह बेटे रविशंकर ने पिता की शिनाख्त की।
घटनास्थल पर पड़ी थी बाइक : हादसे के बाद घटनास्थल पर मृतक की बाइक भी पड़ी थी जिस पर वह जगह-जगह घूमकर कंबल बेचता था। उस पर कुछ कंबल भी रखे हुए थे। घटना के बाद लोगों ने उसे साइड में खड़ा कर दिया।









