CJP की दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा

नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्र संगठन AISA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा हो गया। नेहा बोरा के बोलना शुरू करते ही वहां मौजूद कुछ लोगों ने ‘बंद करो’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडवोकेट कपिल सिब्बल, प्रशांत भूषण और अभिनेता प्रकाश राज भी शामिल हुए।
तिरंगा फहराने पर हिरासत का मुद्दा उठाया
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपके ने आरोप लगाया कि सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए तिरंगा फहराने को भी अपराध बना रही है। उन्होंने कहा कि आशुतोष रांका और सौरव दास जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने गए थे, लेकिन उन्हें भी जेल भेज दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार ज्ञानेश कुमार को क्यों बचा रही है।
नेहा बोरा बोलीं- हिरासत से आंदोलन नहीं रुकेगा
नेहा बोरा ने कहा कि लोगों को हिरासत में लेने और उनके साथ मारपीट करने से आंदोलन नहीं रुकेगा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की मांगों को लेकर अपनी बात रखी।
16 अक्टूबर को तिरंगा प्रदर्शन का ऐलान
CJP और अन्य संगठनों ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारी SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।









