Advertisement

UPSC सिविल सर्विस 2025 फाइनल रिजल्‍ट जारी

संघ लोक सेवा आयोग ( यूपीएससी ) ने आज सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. इस बार अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइटों upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं. पहले अगस्त 2025 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. इसके बाद सफल उम्मीदवारों का फरवरी 2026 में इंटरव्यू लिया गया. इन सभी चरणों के बाद यूपीएससी ने अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉपर हैं. अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं. उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया. अनुज राजस्थान के जोधपुर के रहाटा गांव के रहने वाले हैं. लेकिन, उनके पिता रावतभाटा में काम करते थे और उनकी शुरुआती पढ़ाई वहां से हुई है. इसके बाद वो ग्रेजुएशन करने के लिए जोधपुर चले गए. जहां उन्होंने एम्स से एमबीबीएस से पढ़ाई की है. उन्होंने 2023 में एमबीबीएस की पढ़ाई की थी.

इसके बाद उन्होंने Danics जॉइन किया था, जो Central Civil Services (Group-B) की प्रशासनिक सेवा है. यूपीएससी क्लियर कर चुके हैं और 2023 में उन्हें Danics सर्विस अलॉट किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पिता केबी अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर  में काम करते हैं और अनुज ने रावतभाटा के केंद्रीय स्कूल से पढ़ाई की है.

Advertisement

टॉप-10 उम्मीदवारों की सूची

यहां टॉप-10 सफल उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं-

Advertisement
  1. अनुज अग्निहोत्री (ऑल इंडिया टॉपर)
  2. राजेश्वरी सुवे एम
  3. आकांश धुल्ल
  4. राघव झुनझुनवाला
  5. ईशान भटनागर
  6. जिन्निया अरोड़ा
  7. ए. आर. राजाह मोहैदीन
  8. पाक्षल सेक्रेट्री
  9. आस्था जैन
  10. उज्ज्वल प्रियंक

Related Articles

Write a review