Wednesday, May 31, 2023
Homeधर्मं/ज्योतिषVastu Tips: जानिए मनी प्लांट को घर में किस जगह लगाएं

Vastu Tips: जानिए मनी प्लांट को घर में किस जगह लगाएं

लोग अपने घर को सुंदर बनाने के लिए बहुत कुछ नया करते ही रहते हैं। कि उनका घर सबसे अलग और सुंदर लगें। कुछ लोग को वास्तु दोष को दूर करने के लिए और घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कई तरह के पेड़-पौधे लगाते रहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है जिसका जिक्र वास्तु शास्त्र में भी किया  गया है, जो आपके घर की सुंदरता तो बढ़ेगा और साथ ही नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करेंगा। इसके अलावा घर की तरक्की में भी एक विशेष भूमिका को निभाता है। कुछ लोगों तो इस पौधे की खासिय के बारे में तो पहले से ही जानते होंगे। इस पौधे का नाम  है मनी प्लांट।

कहते है कि इस पौधे को घर में लगाने से कई तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं। इस पौधे का घर में एक बेहद ही खास पौधा बताया गया है। इसे घर के किसी भी कोने में लगा लेते  है। जो कि गलत होता है।
आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को घर में लगाने के विशेष प्रकार के कुछ नियम बताए गए हैं। अगर आप इन नियमों का ठीक ढंग से पालन करके इस पौधे को घर में लगाते हैं।

तो आइए जानते है इसके नियमों के बारे में…

1. आग्नेय कोण में मनी प्लांट लगाने से धन में बढ़ोतरी होती है

जब भी आप अपने घर पर मनी प्लांट लगाने जा रहे हैं तो उसकी सही दिशा का चयन करें। मनी प्लांट को हमेशा आग्नेय कोण यानी दक्षिण पूर्व में ही लगाएं। आग्नेय कोण के देव गणेश जी हैं, यह सभी बाधाओं को दूर करते हैं। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से सुख समृद्धि के साथ धन में भी बढ़ोत्तरी होती है। घर में सकारात्मकता का संचार होता है।

2. ईशान कोण में मनी प्लांट लगाने से जमा धन भी नष्ट हो जाता है

मनी प्लांट कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व की दिशा में न लगाएं। ऐसा करने से इसका विपरीत प्रभाव बढ़ता है। धन हानि होती है, ऐसे करने से आर्थिक हानि हो सकती है तथा रिश्तों में तनाव आ सकता है।

3. मनी प्लांट से दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होता है

आग्नेय कोण में मनी लगाने से शुक्र मजबूत होता है, जो व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक है। आग्नेय कोण के प्रतिनिधि शु्क्र हैं। इस वजह से इस दिशा में मनी प्लांट लगाना उत्तम होता है।

4. मनी प्लांट घर के अंदर लगाएं या बाहर

वास्तुशास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर लगाना चाहिए। भूलकर भी इसे बाहर न लगाएं। घर के बाहर लगाने से पौधा दूसरों की निगेटिव एनर्जी से प्रभावित होकर सूख सकता है।

5. मनी प्लांट के हरे पत्ते उन्नति का कारक

ऐसी मान्यता है कि मनी प्लांट की बेल जितनी हरी-भरी तथा ऊपर की ओर जाती है, उतना ही वह उन्नतिकारक मानी जाती है। यह जितना फैलती है, उतना धन समृद्धि बढ़ती है। इसकी बेल नीचे की ओर न बढ़े, इसका ध्यान रखें। यदि ऐसा होता है तो व्यक्ति का विकास नहीं होता है।

6. मनी प्लांट के पास दूसरे पौधे ना लगाएं

मनी प्लांट को शुक्र ग्रह का प्रतीक माना जाता है। आप शुक्र के शत्रु ग्रहों सूर्य, मंगल या चंद्रमा के प्रतीक वाले पौधों को मनी प्लांट के पास न रखें।

मनी प्लांट के विषय में भारतीय ज्योतिष एवं हिंदू धर्म के ग्रंथों में कोई उल्लेख नहीं मिलता, वास्तु विशेषज्ञ जरूर मनी प्लांट को काफी महत्वपूर्ण मानते हैं। यही कारण है कि एक दिशा विशेष में रखने पर धन में वृद्धि होती है जबकि गलत दिशा में मनी प्लांट लगाने पर घर में चोरी होने का खतरा बना रहता है।
मनी प्लांट को आप किसी रस्सी या डंडे के सहारे बांध सकते है। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थित में सुधार होगा और भाग्य में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। ध्यान रखें कि मनी प्लांट को पानी देते समय उसमे दूध के कुछ अंश जरूर मिलाने चाहिए। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है। रविवार के दिन मनी प्लांट को जल आदि नहीं देना चाहिए।
जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!