Advertisement

2 साल से फरार 5 हजार रुपए का इनामी यूपी का वाहन चोर गिरफ्तार, जेल भेजा

पुख्ता सूचना पर महाकाल पुलिस ने जयसिंहपुरा से दबोचा था

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकाल क्षेत्र की एक होटल के बाहर से बाइक चुराकर फरार हुए यूपी के वाहन चोर को दो साल बाद जयसिंहपुरा इंटरप्रिटिशन चौराहे से महाकाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि 10 जून 2023 को फरियादी धर्मेंद्र पिता धीरज सिंह राजपूत (25) निवासी ग्राम आसेर (कायथा) ने महाकाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि शिवकृपा होटल के बाहर खड़ी उनकी बाइक क्र. एमपी 13 ईआर 9704, 2 मोबाइल और नकदी अज्ञात बदमाश ्रचोरी कर ले जाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे और वहां रहने वाले लोगों के साथ संदिग्धों से पूछताछ की गई। पुलिस ने 2 अक्टूबर 2023 को फरियादी की बाइक थाना सिविल लाइन, कमिश्नरेट प्रयागराज (यूपी) में दर्ज एक प्रकरण में आरोपी राजू उर्फ शादाब से जब्त की गई। आरोपी को जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था। जिसे पकडऩे के लिए एसपी ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

Advertisement

9 दिसंबर को मुखबिर की पुख्ता सूचना पर महाकाल पुलिस ने घेराबंदी कर दो सालों से फरार इनामी वाहन चोर मो. शादाब उर्फ राजू पिता मोहम्मद नवाब (20) निवासी ग्राम बरोदा निंदुरा, लाल गोपालगंज थाना हथिगवा, तहसील कुंडा, जिला प्रतापगढ़ (यूपी) को जयसिंहपुरा के इंटरप्रिटिशन चौराहे से गिरफ्तार किया। जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है।

तस्करी के दूसरे आरोपी को भी जेल भेजा
उज्जैन। पिछले दिनों में बोलेरो पिकअप में गोवंश और शराब ले जाने के मामले में इंगोरिया पुलिस ने दूसरे तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक आरोपी पहले से जेल में है। 30 नवंबर को इंगोरिया पुलिस ने तस्करों का पीछा कर पिकअप में क्रूरतापूर्वक भरे 5 गोवंश को मुक्त करवाया था और उसके कैबिन से प्लास्टिक की दो केन से 30-30 लीटर कच्ची शराब जब्त की थी। वहीं पिकअप के आगे चल रही कार से 30 लीटर कच्ची शराब जब्त की थी लेकिन चालक भाग निकले थे। 5 दिसंबर को पुलिस ने राघवी थाना पुलिस की मदद से पिकअप चालक रामचरण उर्फ सागर पिता मांगीलाल मोंगिया निवासी इंदिरा आवास मोहल्ला, घौंसला को पकड़ा था जिसे जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने कार चालक संजय उर्फ महेंद्र पिता गिराधारीलाल बंजारा (41) निवासी नागदा को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Advertisement

21 दिन पहले दुर्घटना मामले में प्रकरण दर्ज
उज्जैन। 21 दिन पहले 19 नवंबर को भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के उन्हेल रोड पर ट्रैक्टर ने इको कार को टक्कर मार दी थी। जिसमें खोकरी गांव की 55 वर्षीय गीता बाई पति जस्सू बंजारा की मौत हो गई थी। और डूंगरसिंह पिता भग्गाजी कछावा, प्रकाश पिता घासी बंजारा और भग्गाजी पिता नाथाजी गंभीर घायल हो गए थे। इस मामले में भैरवगढ़ पुलिस ने बुधवार देर रात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

10 दिन बाद बाइक चोरी का प्रकरण दर्ज
उज्जैन। मंगलनाथ रोड स्थित सुरभि गार्डन के बाहर से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। चिमनगंज पुलिस के मुताबिक खिलचीपुर निवासी नागेश्वर पिता देवजी परमार 29 नवंबर को सुरभि गार्डन पर शादी में गया था। यहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने इस मामले में बुधवार शाम को चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।

Related Articles

Write a review