Advertisement

विक्रमोत्सव-2025: वेद मंत्रों की अंताक्षरी

शुक्ल यजुर्वेद संहिता के मंत्रों का किया पाठ, प्रथम स्थान पर रहा कण्व वेद विद्यालय

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, स्वराज संस्थान संचालनालय और मप्र शासन संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित विक्रमोत्सव 2025 के अंतर्गत शुक्रवार को वैदिक मंत्रों की अंताक्षरी का आयोजन हुआ। अनुष्ठान मंडपम ज्योतिष अकादमी द्वारा सुबह 10 बजे पिपलीनाका रोड स्थित गुमानदेव हनुमान गढ़ी पर दीप प्रज्वलन के साथ चारों वेदों का पूजन कर महाराजा विक्रमादित्य के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

वेद अंताक्षरी में हिस्सा लेने बड़ी संख्या में बटुक पहुंचे थे। उन्होंने वेद मंत्रों से अनूठी अंताक्षरी खेली। अध्यक्षता पाणिनी संस्कृत वैदिक विवि के कुलपति प्रो. विजय कुमार सीजी ने की।

Advertisement

विगिमादित्य शोध पीठ के निदेशक राम तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक पं राहुल शर्मा एवं पं विपुल शर्मा थे। विभिन्न गुरुकुलों के छात्रों ने अंताक्षरी में शुक्ल यजुर्वेद संहिता के मंत्रों पर आधारित वेद मंत्रों का पठन किया। कण्व वेद विद्यालय के बटुक प्रथम स्थान पर रहे। त्रिपुर सुंदरी वेद विद्यालय के बटुक द्वितीय स्थान पर रहे। मौनी बाबा वेद गुरुकुल के बटुक तृतीय स्थान पर रहे। सभी को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें