Advertisement

खंडवा नए बस स्टैंड पर दो गुटों में खूनी संघर्ष, 4 घायल

खंडवा। गणेश गोशाला के पास स्थित नए बस स्टैंड पर सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement

हर्षल के गले में गंभीर चोट, इंदौर रेफर

हमले में यादव परिवार से विजय यादव और उनके भतीजे हर्षल घायल हुए हैं। वहीं गुप्ता परिवार से संदीप बाग और उनके साले किशन गुप्ता को चोटें आई हैं।

Advertisement

हर्षल के गले में धारदार हथियार लगने से गंभीर चोट आई है। उसकी वोकल कार्ड (स्वर तंत्रिका) कट गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसे जोड़ने का प्रयास किया। हालत नाजुक होने पर उसे आगे के इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। फिलहाल उसे आईसीयू में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

पार्षद की उंगलियां कटीं

Advertisement

घटना में पड़ावा निवासी पार्षद विजय यादव के हाथ की उंगलियों में भी गंभीर चोट आई है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान धारदार हथियार चलने से चारों लोग घायल हुए।

अस्पताल और मंदिर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात

घटना के बाद जिला अस्पताल और भवानी माता मंदिर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।

पदमनगर पुलिस के अनुसार विवाद विजय यादव और उनके भतीजे हर्षल की किशन गुप्ता और संदीप बाग से कहासुनी के बाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट और हथियार चलने की घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवाद के पीछे की वजहों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें