गणेश चतुर्थी पर दिखना है खास, अपनाएं ये ट्रेडिशनल फैशन और मेकअप टिप्स

गणेश चतुर्थी का त्योहार आने वाला है और इस खास मौके पर हर कोई खूबसूरत और अलग दिखना चाहता है। अगर आप भी बप्पा के स्वागत के लिए अपने लुक को लेकर सोच रही हैं, तो कुछ आसान फैशन और मेकअप टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। गणेश उत्सव में ट्रेडिशनल लुक का खास महत्व होता है। सही ड्रेस, खूबसूरत ज्वेलरी और हल्का मेकअप आपके पूरे अंदाज को और भी आकर्षक बना सकता है।
गणेश चतुर्थी पर पहनें पारंपरिक ज्वेलरी
गणेश चतुर्थी पर ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ सही ज्वेलरी आपके लुक को खास बना सकती है। आप अपनी ड्रेस के अनुसार इन एक्सेसरीज को चुन सकती हैं।
हार और झुमके
साड़ी, लहंगा या सूट के साथ पारंपरिक डिजाइन वाले हार और झुमके बहुत खूबसूरत लगते हैं। आप टेंपल ज्वेलरी, कुंदन, मोती या गोल्ड डिजाइन के आभूषण पहन सकती हैं। अगर आप चाहें तो आर्टिफिशियल ज्वेलरी से भी फेस्टिव लुक पा सकती हैं।
नथ और पायल
गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्रियन स्टाइल का लुक काफी पसंद किया जाता है। इसके लिए आप पारंपरिक महाराष्ट्रियन नथ पहन सकती हैं, जो आपके लुक को और आकर्षक बनाएगी। इसके साथ पायल भी आपके ट्रेडिशनल अंदाज को पूरा कर सकती है।
चूड़ियां और कंगन
चूड़ियों के बिना ट्रेडिशनल लुक अधूरा लगता है।गणेश उत्सव के लिए आप अपनी ड्रेस से मैचिंग चूड़ियां पहन सकती हैं। वहीं महाराष्ट्रियन स्टाइल के लिए हरी चूड़ियां भी एक अच्छा विकल्प हैं। अगर आपको ज्यादा चूड़ियां पहनना पसंद नहीं है, तो आप स्टाइलिश कंगन भी पहन सकती हैं।
गणेश चतुर्थी के लिए मेकअप टिप्स
त्योहार पर खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप का सही तरीका बहुत जरूरी है। हल्का और नेचुरल मेकअप आपको एलिगेंट लुक दे सकता है।
त्वचा को तैयार करें
मेकअप शुरू करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद टोनर और मॉइश्चराइजर लगाएं, ताकि त्वचा हाइड्रेटेड और ग्लोइंग नजर आए।
अच्छा बेस बनाएं
मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए प्राइमर का इस्तेमाल करें। इसके बाद अपनी स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन और कंसीलर लगाएं।
आंखों को दें खास लुक
आंखों को आकर्षक बनाने के लिए काजल, आईलाइनर और मस्कारा का इस्तेमाल कर सकती हैं। फेस्टिव लुक के लिए हल्का आईशैडो भी आपकी खूबसूरती बढ़ा सकता है।
लिपस्टिक से पूरा करें लुक
अंत में अपनी ड्रेस के हिसाब से सही शेड की लिपस्टिक लगाएं। आप चाहें तो ब्लश और हाईलाइटर का इस्तेमाल करके अपने चेहरे पर फेस्टिव ग्लो भी ला सकती हैं।









