Advertisement

पाकिस्तान को पानी देने पर विचार नहीं: जल शक्ति मंत्री

चीन जल रोकेगा तो उस पर भी करेंगे विचार: पाटिल

Advertisement

नईदिल्ली (एजेंसी) केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने साफ किया है कि भारत सिंधु जल समझौते को लेकर पाकिस्तान की किसी भी गीदड़धमकी से नहीं डरता है। इसे स्थगित करने के बाद कोई विचार नहीं हो रहा है।
सीआर पाटिल ने एक सवाल के जबाब में यह भी साफ किया कि अगर चीन की तरफ से पानी रोकने की कोई बात आती है तो उस पर भी विचार किया जाएगा। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर जल शक्ति मंत्रालय के कामकाज का ब्योरा पेश करने के साथ सीआर पाटिल ने सिंधु जल समझौते और सिंधु बेसिन के पानी को लेकर सीधे तौर पर कोई जबाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इसे स्थगित करने का फैसला भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। सिंधु जल संधि को अभी के लिए निलंबित रखा गया है।

पीएम के नेतृत्व में सरकार ने सभी के लिए काम किया
जल शक्ति मंत्री ने कहा कि पिछले 11 साल में मोदी के नेतृत्व में जो आर्थिक प्रगति हुई है वैसी पहले कभी नहीं हुई। मोदी सरकार ने महिलाओं, युवाओं, किसानों सभी के लिए काम किया है। किसानों के लिए योजनाएं बनीं जिससे पैसा सीधे उनके खाते में जमा होने लगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें