शिवरात्रि पर पहने ये आउटफिट कलर और डिजाइन

By AV News

8 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाने वाला है। पूजा पाठ का इस दिन पर विशेष तौर से ध्यान रखा जाता है लेकिन इसमें हमारे कपड़े भी अहम भूमिका निभाते हैं। कई लोग इस समय यह सोच रहे होंगे कि पूजा के समय उन्हें किस तरह के कपड़े पहनना चाहिए। इस दिन भक्त अपने आराध्य भोलेनाथ के लिए व्रत रखते हैं इसलिए ऐसे कपड़े पहनना पसंद करते हैं जो अध्यात्मिकता से कनेक्ट करते हो।

इस दिन काला रंग ना पहने तो बेहतर है। मान्यता में वैसे भी पूजा पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में काला रंग पहनना शुभ नहीं माना जाता है। यह रंग आपको शिवरात्रि के महापर्व पर नकारात्मक एनर्जी से जोड़ सकता है इसलिए इसे अवॉइड करें। हम आपको कुछ आउटफिट आईडियाज देते हैं जिन्हें आप महाशिवरात्रि के मौके पर पहन सकती हैं। इनमें आप कंफर्टेबल भी रहेंगी और खूबसूरत महसूस करेंगी।

आउटफिट को लेकर महिलाएं वैसे भी अक्सर सोच में डूबी रहती हैं और त्योहारों के मौके पर ये और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि उन्हें किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए ताकि भगवान शिव उनकी हर मनोकामना को पूरी करें। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक वैसे तो भगवान शिव को हरा रंग पसंद है लेकिन आप दूसरे रंगों के कपड़े भी पहन सकती हैं।

 कॉटन की साड़ी

अगर आप कॉटन की साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो इस तरह की पीच रंग की साड़ी आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इस साड़ी के साथ फुल स्लीव का ब्लाउज पहनकर आप अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं। इसके साथ अगर गले में हल्का सा नेकपीस पहनेंगी तो आपका लुक खूबसूरत दिखेगा।

सिल्क की साड़ी

हर पूजा के लिए सिल्क की लाल और पीले रंग की साड़ी सबसे सही रहती है। ऐसी साड़ी पहनकर आप अपना सादगीभरा अंदाज दिखा सकती हैं। इसके साथ अपने बालों में मेसी बन बनाकर गजरा जरूर लगाएं। कानों में हैवी ईयररिंग्स आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।

चिकनकारी शरारा

अगर सूट पहनने का सोच रही हैं, तो इस तरह का चिकनकारी शरारा सूट आपके लुक को खूबसूरत बना सकता है। आप चाहें तो इसके साथ कानों में ईयररिंग्स जरूर पहनें। अपने लुक को पूरा करने के लिए मेसी पोनीटेल बना सकती हैं।

कलरफुल अनारकली

पूजा में पहनने के लिए लाल, पीला और हरा रंग सबसे सही माना जाता है। ऐसे में आप भी इन तीनों रंगों से मिलकर बना कलरफुल अनारकली सूट अपने लिए तैयार करा सकते हैं। इसके साथ हैवी दुपट्टा देखने में खूबसूरत लगेगा।

बांधनी सूट

आपने अक्सर पूजा में लड़कियों और महिलाओं को शादी-विवाह में बांधनी प्रिंट की साड़ी पहने देखा होगा। ये पूजा के लिए काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप पूजा के दौरान इसी तरह का बांधनी प्रिंट का सूट पहनकर जा सकती हैं।

एथनिक लुक

व्रत के दौरान आरामदायक कपड़े पहनने से आपकी एनर्जी बनी रहती है और इन्हें संभालने में आपको मेहनत नहीं करना पड़ती है। आप चाहे तो और गिरजा ऑर्गेजा या फिर फ्लोरल प्रिंट की साड़ियों का चुनाव कर सकती हैं। इनके साथ आपको कानों में झुमकी और लाइट मेकअप का इस्तेमाल करना है और आपका एथनिक लुक तैयार हो जाएगा।

ऑफिस गोइंग लुक

ऑफिस जाने वाली लड़कियों को अधिकतर फॉर्मल लुक पसंद आता है। दुपट्टे के साथ सूट कैरी करना कई बार उनके लिए मुश्किल भरा होता है। ऐसे में अगर आप चाहे तो बिना दुपट्टे वाला कुर्ता सेट पहनकर ऑफिस जा सकती हैं। रेड और स्काई ब्लू कलर का कुर्ता सेट ऑफिस के लिए पहना जा सकता है। यह आपको खूबसूरत तो दिखाएगा ही साथ ही आप दुपट्टे से होने वाले दिक्कत से भी बच जाएंगे। रेड लिपस्टिक और इयररिंग्स के साथ आप अपने इस लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

Share This Article