Advertisement

मध्यप्रदेश में अगले दो दिन हल्की बारिश का अलर्ट

भोपाल। प्रदेश के मौसम में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। अप्रैल महीने की शुरूआत से प्रदेश में लगातार बारिश हुई है। एक बार फिर मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 2 दिन तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Advertisement

आज रविवार को बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट समेत 12 जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। दूसरी ओर, प्रदेश के पश्चिमी हिस्से यानी, मालवा-निमाड़, ग्वालियर, चंबल में गर्मी का असर रहेगा। बता दें कि शनिवार को सीधी और खंडवा सबसे गर्म रहे।

मौसम विभाग ने बताया कि अभी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। वहीं साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम और ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इस वजह से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। 28-29 अप्रैल को भी बूंदाबांदी होने का अनुमान है। इसके साथ ही दिन के तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

Advertisement

मौसम विभाग ने 28 अप्रैल को बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, मंडला और डिंडोरी में यलो अलर्ट है। जबकि 29 अप्रैल को छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट और मंडला में हल्की बारिश हो सकती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें