Advertisement

बर्थडे मनाने के लिए हफ्ता वसूली

उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से बदमाशों ने बर्थडे मनाने के लिए रुपयों की मांग की। रुपए नहीं देने पर युवक और उसकी मां-बहन को पीटा। पुलिस ने बताया कि गलपुरा नीमनवासा निवासी सोनू पिता प्रकाश परमार रात 11.30 बजे घर के बाहर खड़ा था।

Advertisement

वहीं पर गौतम का चंदन, गोलू बर्थडे मना रहे थे। चंदन उसके पास आया और बोला बर्थ डे पर शराब पीना है रुपए दो। सोनू ने उन्हें रुपए देने से इंकार किया तो तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आई बहन रेखा और मां ममताबाई को भी बदमाशों ने पीटा व घर का दरवाजा तोडक़र भाग गए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें