Advertisement

Skin Cycling क्या है? जानें स्किन केयर का स्मार्ट तरीका

स्किन केयर में रोज नए तरीके सामने आते रहते हैं। इन्हीं में से एक है स्किन साइक्लिंग, जिसमें त्वचा पर इस्तेमाल किए जाने वाले एक्टिव प्रोडक्ट्स को अलग-अलग रातों में लगाया जाता है। इसका उद्देश्य त्वचा को एक्सफोलिएशन और रेटिनॉल जैसे प्रोडक्ट्स का लाभ देना, साथ ही उसे आराम और नमी का समय देना है।

Advertisement

इसमें आमतौर पर चार रातों का एक चक्र होता है:

नाइट 1 – एक्सफ़ोलिएशन: एवरीडेहेल्‍थ के अनुसार,चेहरा धोकर सैलिसिलिक या ग्लाइकोलिक एसिड वाला केमिकल एक्सफ़ोलिएटर लगाएं। ये डेड स्किन हटाता है और बाकी चीज़ों को अच्छे से असर करने देता है। इसके बाद मॉइस्चराइज़र ज़रूर लगाएं।

Advertisement

नाइट 2 – रेटिनॉइड: साफ चेहरे पर रेटिनॉल लगाएं। पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले थोड़ा मॉइस्चराइज़र लगाएं ताकि स्किन को झटका न लगे।

नाइट 3 और 4 – रिकवरी: इन दोनों रातों में किसी एक्टिव प्रोडक्ट की बजाय त्वचा को नमी देने पर ध्यान दें। अपनी त्वचा के अनुसार मॉइस्चराइजर चुनें।

Advertisement
  • रूखी त्वचा: गाढ़ा और पोषण देने वाला मॉइस्चराइजर।
  • तैलीय त्वचा: हल्का, जेल आधारित मॉइस्चराइजर।
  • संवेदनशील त्वचा: खुशबू रहित और त्वचा को शांत रखने वाले प्रोडक्ट।

क्या बाकी स्किन केयर छोड़ दें?

नहीं। स्किन साइक्लिंग के साथ रोजाना चेहरे की सफाई, मॉइस्चराइजिंग और दिन में सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। रेटिनॉल और एक्सफोलिएंट के इस्तेमाल के दौरान एसपीएफ 30 या 50 वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

स्किन साइक्लिंग त्वचा की देखभाल को व्यवस्थित करने का एक तरीका है, जिसमें एक्टिव प्रोडक्ट्स और आराम के दिनों के बीच संतुलन रखा जाता है। सही प्रोडक्ट्स और सावधानी के साथ यह रूटीन त्वचा की देखभाल में मदद कर सकता है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें