मानसून में डाइट कैसी होनी चाहिए?

By AV News

बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। बरसात के मौसम में हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण हम बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। इसके कारण डेंगू, मलेरिया, डायरिया, उल्टी, पेट दर्द और संक्रमण जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मौसम के अनुसार खानपान में बदलाव करना बहुत जरूरी है। मानसून में डाइट कैसी होनी चाहिए?

बारिश के मौसम में क्या खाएं?

ताजे फल और सब्जियां

बारिश के मौसम में ताजे फल और सब्जियां खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस मौसम में आप लौकी, तोरी, भिंडी, परवल और करेला जैसी सब्जियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। सीजनल फल जैसे सेब, नाशपाती, अनार और चेरी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

गर्म पेय पदार्थ

बारिश के मौसम में हाइड्रेटेड रहने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं। इसके अलावा, अदरक वाली चाय, तुलसी की चाय और सूप आदि गर्म पदार्थों का सेवन करें। ये इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ पाचन में भी सुधार करते हैं।

हल्का और ताजा खाना खाएं

इस मौसम में आपको हल्का और घर का बना ताजा भोजन ही खाना चाहिए। आप स्टीम या उबली हुई सब्जियां, दाल, खिचड़ी और सूप जैसे हल्के भोजन को डाइट में शामिल करें। यह पचाने में आसन होते हैं और शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।

दही और छाछ

बारिश के मौसम में प्रोबायोटिक्स जैसे दही, छाछ और फर्मेंटेड फूड्स को डाइट में शामिल करें। ये गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

बारिश के मौसम में क्या न खाएं?

इस मौसम में समोसा, पकौड़ी और चिप्स जैसे तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। ये पाचन तंत्र को बिगाड़ सकते हैं और कई समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

बारिश के मौसम में सड़क के किनारे बिकने वाले तले हुए खाद्य पदार्थ, पहले से कटे हुए फल और जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। इनमें जल जनित बीमारियों का खतरा अधिक होता है।

इस मौसम में कच्चा सलाद या कच्ची सब्जियां खाने से बचें क्योंकि इनमें बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्मजीवों का खतरा अधिक होता है।

बारिश के मौसम में सी फूड को खाने से बचें क्योंकि इससे संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है।

Share This Article