WhatsApp Username Key क्या है? जानें कैसे रुकेगा फ्रॉड और स्पैम

WhatsApp ने अपने नए Username फीचर को और सुरक्षित बनाने के लिए Username Key सिस्टम की जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक, अगर यूजर इस फीचर को ऑन करता है तो कोई नया व्यक्ति सिर्फ यूजरनेम जानकर उसे मैसेज नहीं भेज सकेगा। इसके लिए Username Key भी जरूरी होगी।
यह कदम ऐसे समय आया है जब केंद्र सरकार ने Meta को इस फीचर के संभावित फ्रॉड और फर्जी अकाउंट्स के खतरे को लेकर नोटिस जारी किया था।
क्या है Username Key?
Username Key एक अतिरिक्त सुरक्षा लेयर है। इसे एक्टिव करने के बाद नया व्यक्ति आपसे तभी संपर्क कर पाएगा, जब उसके पास आपका Username और Username Key दोनों होंगे। इससे अनजान लोगों द्वारा स्पैम और फर्जी मैसेज भेजने का खतरा कम होगा।
क्या Username बनाना जरूरी होगा?
नहीं। WhatsApp ने साफ किया है कि Username बनाना पूरी तरह ऑप्शनल रहेगा। जो यूजर अपना मोबाइल नंबर छिपाकर बातचीत करना चाहते हैं, वे इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे सुरक्षित रहेगा आपका डेटा?
- Username बनाना अनिवार्य नहीं होगा।
- Username Key से अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी।
- अनजान Username से आने वाले मैसेज पर चेतावनी दिखाई जाएगी।
- संदिग्ध अकाउंट्स पर ब्लॉक और रिपोर्ट सिस्टम के जरिए कार्रवाई होगी।
- जरूरत पड़ने पर Username और Username Key दोनों बदले जा सकेंगे।
कब मिलेगा यह फीचर?
WhatsApp ने Username रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है, लेकिन यह फीचर सभी यूजर्स के लिए एक साथ उपलब्ध नहीं होगा। आने वाले महीनों में इसे चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जाएगा। फीचर उपलब्ध होने पर यूजर्स को WhatsApp के अंदर नोटिफिकेशन मिलेगा।









