पिता ने मोबाइल छुड़ाया तो बेटी ने जहर खाया

पति से चल रहा तलाक का केस
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन भीमाखेड़ा महिदपुर में रहने वाली महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
पायल चौहान पिता नैनसिंह चौहान 23 वर्ष निवासी भीमाखेड़ा महिदपुर ने कल दोपहर में जहर खा लिया था। उसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात पायल की मृत्यु हो गई। उसके भाई हड़मत चौहान ने बताया कि पायल की पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पिछले एक वर्ष से वह मायके में रह रही है।
पति से तलाक का केस चल रहा है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार दोपहर पायल की मां सोनूबाई पड़ोसी के घर गई थी। उसके पिता नैनसिंह ने पायल से मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया था। हड़मत परीक्षा देकर घर लौटा तो देखा पायल उल्टियां कर रही थी। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर गये जहां देर रात पायल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।









