Popup Image
Advertisement

प्रेमिका का फोन रिसीव किया तो पत्नी के सिर पर नारियल दे मारा

उज्जैन। इंदौरगेट क्षेत्र में रहने वाली महिला का पति बाथरूम में नहा रहा था। उसका मोबाइल चार्जिंग पर लगा था। तभी मोबाइल पर कॉल आया जिसे महिला ने रिसीव किया और पति की प्रेमिका को समझाने लगी तभी पति बाथरूम से निकलकर आया और बोला मेरे फोन पर क्यों बात कर रही है दोनों के बीच विवाद के दौरान पति ने नारियल उठाकर पत्नी का सिर फोड़ दिया जिसकी रिपोर्ट महाकाल थाने में दर्ज कराई गई।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि किरण पति नीतिन 33 वर्ष निवासी इंदौरगेट की रिपोर्ट पर उसके पति के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। किरण ने पुलिस को बताया कि गुरूवार शाम 6 बजे पति नीतिन बाथरूम में नहा रहा था और उसका मोबाइल चार्जिंग पर लगा था तभी नीतिन के मोबाइल पर उसकी प्रेमिका का कॉल आया जिसे किरण समझाने लगी।

आवाज सुनकर नीतिन बाथरूम से बाहर आया व किरण से विवाद करते हुए उसका सिर नारियल से फोड़ दिया। किरण ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी और थाने पहुंचकर पति के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें