Advertisement

मां ने डांटा तो जहर खा लिया

उज्जैन। मां की डांट से नाराज होकर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन ने उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया। गिट्टी खदान भैरवगढ़ में रहने वाले बल्लू पिता लक्ष्मण वासुनिया 22 वर्ष को बीती रात परिजन ने जहर खाने पर चरक अस्पताल में भर्ती कराया। बल्लू ने बताया कि शराब पीकर घर गया तो मां ने डांटा था। इसी कारण जहर खा लिया। वह गिट्टी खदान पर काम करता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

साबरमती ट्रेन में बैग चुराया

उज्जैन। साबरमती एक्सप्रेस जब उज्जैन में रुकी तब किसी बदमाश ने यात्री की पत्नी का बैग चुरा लिया। इसमें सोने का मंगलसूत्र और करीब तीन हजार रुपए रखे हुए थे। रामजन गुप्ता ने जीआरपी पुलिस को बताया कि वह अंबेडकर नगर में रहते हैं। साबरमती एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे। किसी बदमाश ने उनकी पत्नी का बैग चुरा लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review