Advertisement

ननद ने कान भरे तो सास ने गर्म सब्जी बहू पर फेंकी

उज्जैन। सास और बहू का रिश्ता मां-बेटी का भी होता है। इन दोनों के रिश्ते के बीच यदि कोई तीसरा आ जाए तो हालात बिगड़ जाते हैं। ऐसी एक घटना प्रकाश में आई है जिसमें ननद द्वारा कान भरने पर सास इतनी उत्तेजित हो गई कि उसने तमाम रिश्तों को दरकिनार रखते हुए अपनी बहू को गर्म सब्जी से झुलसा दिया।

Advertisement

यह घटना नागदा के ग्राम भोरखेड़ी की है। चरक अस्पताल में 27 वर्षीय सुंदरबाई पति मुकेश बंजारा भर्ती है। वह बुरी तरह झुलसी हुई हालत में लाई गई थी। उसकी मां लीलाबाई ने बताया बेटी दो दिन पहले हाटखेड़ी के हाट बाजार गई थी जहां ननद बतुलबाई मिली। दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई। बेटी वापस घर चली गई।

उसी दिन शाम को बतुलबाई ने अपनी मां को फोन लगाया और कहा आज दोपहर में मुझे भाभी हाट बाजार में मिली थी। मुझे ऐसा लगा कि वह मिलनी में कुछ रुपए देगी। उसने ऐसा कुछ नहीं किया। यह मेरा सरासर अपमान है। इस बात की जानकारी बेटी सुंदरबाई को नहीं थी। वह अपने काम में लगी रही। इसी बीच सास प्रेमबाई ने घर में तूफान खड़ा कर दिया। उसने कहा तूने मेरी बेटी का घोर अपमान किया है।

जब वह हाट बाजार में मिली तो सम्मानपूर्वक उसके हाथ में कुछ रुपए रख देना थे। सुंदरबाई ने गुस्साई सास को सफाई भी दी लेकिन वह नहीं मानी। मंगलवार शाम सुंदरबाई खाना बना रही थी तभी सास ने फिर बवाल मचाया और चूल्हे पर बन रही सब्जी की तपेली उठाकर उस पर उड़ेल दी। इस घटना में वह झुलस गई। हम लोग पहले उसे महिदपुर और फिर चरक अस्पताल लेकर आए। यहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें