पोते को बांधा तो ससुर ने बहू के साथ की लाठी से मारपीट, घायल

लाठी से सिर पर किया वार, तराना थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मां को परेशान कर रहे उसके 6 साल के बेटे को रस्सी से बांधना ससुर को इतना नागवार गुजरा कि उसने बहू के साथ मारपीट करते हुए सिर पर लाठी दे मारी जिससे वह घायल हो गई। मामले में तराना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
घायल का नाम पूजा पति ईश्वर परमार निवासी तराना है। पूजा ने बताया कि सोमवार को उनका ६ साल का बेटा सार्थक उसे परेशान कर रहा था जिसके चलते उसे रस्सी से घर में ही बांध दिया था। कुछ देर बाद जब ससुर रमेशचंद्र परमार वहां आए तो उन्होंने पूजा से पोते सार्थक को खोलने के लिए कहा लेकिन पूजा ने यह कहते हुए उसे खोलने से इंकार कर दिया कुछ देर बंधा रहने दीजिए ताकि वह परेशान ना करे। इससे ससुर रमेशचंद्र गुस्सा हो गए और उन्होंने मारपीट करते हुए पूजा के सिर पर लाठी से वार किया जिससे खून बहने लगे। परिजन उन्हें लेकर चरक अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले में तराना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।









