Advertisement

मंदिर तोड़ बनाई फोरलेन, नया मंदिर कब बनेगा…

फोरलेन बनने से पहले सात माह तक नाग नागिन के जोड़े की कहानी बनी अब रहस्य

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

विक्रम नगर तक बन रहा नया रोड, बीच में आया वीर तेजाजी मंदिर

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। देवास रोड से कोठी पैलेस और प्रशासनिक संकुल से विक्रमनगर तक बन रहे फोरलेन के लिए नगर निगम ने सत्य वीर तेजाजी मंदिर के पास बने कालिका माता मंदिर को हटा दिया था, इस आश्वासन पर कि नया मंदिर बना दिया जाएगा, लेकिन यह कब बनेगा, इसका जवाब मंदिर के पुजारी को नहीं मिल पा रहा। फोरलेन निर्माण से पहले सात माह तक दिखाई दिया नाग नागिन का जोड़ा अब रहस्य बनकर रह गया है।

Advertisement

सिंहस्थ को देखते हुए नगर निगम ने देवास रोड से माधव साइंस कॉलेज तक फोरलेन रोड का निर्माण कर दिया है। दूसरे फेस में प्रशासनिक संकुल से जिला सत्र न्यायालय के प्रवेश द्वार के सामने से विक्रम नगर की मुख्य फोरलेन रोड से जोडऩे के लिए फोरलेन का काम चल रहा है। विक्रमनगर की ओर बने वीर तेजाजी मंदिर की विश्व विद्यालय तरफ दीवार से सटी तीन देवी मूर्तियां खंडित हो गई थीं। पुजारी मंगल गौहर सहित रहवासियों ने इसका विरोध किया था। इस पर निगम ने आश्वासन दिया था कि नई मूर्तियों के साथ रोड किनारे दूसरा मंदिर बना देंगे, लेकिन चार माह बाद भी निगम की ओर से नया मंदिर बनाने की पहल नहीं की गई है।

8 लाख रुपए के बजट को देख पीछे हटा निगम!
मंदिर के पुजारी मंगल गौहर का कहना है कि फोरलेन निर्माण के दौरान काली माता सहित तीन देवी प्रतिमाएं खंडित हो गई थीं। निगम ने नई मूर्तियों के लिए सहमति दी थी। नई प्रतिमाएं 8 लाख रुपए में आ रही हैं। यह बजट निगम के अधिकारियों को बताया तो वे पीछे हट गए। निगम अधिकारी इतनी राशि देने को तैयार नहीं हैं।

Advertisement

नाग नागिन के जोड़े का क्या था राज…
पुजारी गौहर ने बताया फोरलेन निर्माण से पहले सात माह तक नाग नागिन का जोड़ा दिखाई दिया, जिनके कारण काम आगे नहीं बढ़ रहा था। नाग खास तरह के थे, जिनके फन पर चमकीले त्रिपुंड जैसी आकृति बनी हुई थी। ठेकेदार की जेसीबी से घायल नाग नागिन को मार दिया गया था, जिससे सात माह तक मंदिर में आने की घटना भी रहस्य बनकर रह गई।

निगम सहयोग नहीं कर रहा
जब माता जी की मूर्तियां खंडित हो गई थीं तब 9 अप्रैल को पंचनामा बनाया गया था, जिसमें नई मूर्तियां स्थापित करने और मंदिर निर्माण करने पर सहमति बनी थी। नई मूर्तियों के लिए निगम अधिकारियों से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा 8 लाख की राशि ज्यादा है। मामले में निगम के भवन अधिकारी मुकुल मेश्राम से चर्चा करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
मंगल गौहर
पुजारी वीर तेजाजी मंदिर

Related Articles

Write a review