Advertisement

बाइक समेत नदी में बहा पूरा परिवार, मां-बेटे की मौत

मंदसौर के नाहरगढ़ में शिवना नदी पर बने बिल्लोद पुल को पार करते समय बाइक सवार दंपती और दो बच्चे नदी में बह गए। इनमें एक बच्चे की उम्र महज 4 महीने थी। इन्हें बचाने दो युवक कूदे तो वे भी डूब गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह एक बच्ची और एक युवक को बचा लिया है। वहीं, गोताखोरों की मदद से महिला और एक बच्चे का शव बरामद किया गया है।

Advertisement

महिला के पति और बचाने वाले एक युवक की तलाश की जा रही है। पुल के ऊपर से अब भी पानी बह रहा है। हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे का बताया जा रहा है।मंदसौर ग्रामीण एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि डूंगर सिंह (37) सीतामऊ तहसील के मोरखेड़ा गांव का रहने वाला है। वो अपनी पत्नी संगीता (35), बेटी यतिका (12) और एक 4 महीने के बेटे को बाइक से लेकर कहीं जा रहा था। पुल पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई।

उनको बचाने के लिए दो युवकों ने नदी में छलांग लगा दी, लेकिन बहाव इतना तेज था कि बचाने के लिए कूदे व्यक्ति भी डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह एक बच्ची यतिका और एक अन्य युवक को बचा लिया। मौके पर गोताखोर भी बुलाए गए। करीब एक घंटे की तलाशी के बाद संगीता और उसके 4 माह के बेटे का शव मिला। वहीं, डूंगर सिंह और बचाने के लिए कूदे बबलू की तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें