पत्नी घर लौटी तो पति मृत मिला

उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र में रहने वाला प्रदीप पिता रामदुलारे 50 वर्ष ड्रायवर था। शनिवार दोपहर उसकी पत्नी रंजना काम पर गई थी। करीब 2 बजे वह घर लौटी तो देखा प्रदीप जमीन पर पड़ा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
परिजनों की मदद से उसे चरक अस्पताल लाई जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि संभवत: प्रदीप की हार्ट अटैक के कारण मृत्यु हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।
गऊघाट के पास नदी से लाश मिली
उज्जैन। गऊघाट जल यंत्रालय के पास पप्पू सोलंकी पिता ओमप्रकाश सोलंकी बकरी चराने पहुंचा। यहां उसने अज्ञात व्यक्ति की लाश नदी में देखी जिसकी सूचना नीलगंगा थाने को दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र 30-40 वर्ष के लगभग दिख रही है। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाकर शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।









