Advertisement

हर पात्र को योजनाओं का लाभ देंगे: सीएम

सरकार की पहली वर्षगांठ: सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने गिनाईं उपलब्धियां

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। सरकार की पहली वर्षगांठ पर सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने एक साल की उपलब्धियों पर मीडिया से बात की। कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में यादव ने जनकल्याण पर्व को लेकर कहा कि 11 दिसंबर से यह सिलसिला शुरू हो गया है, 26 दिसंबर तक प्रदेश में रोजाना एक बड़ा आयोजन होगा, जिसमें किसी बड़ी विकास परियोजना का भूमिपूजन या लोकार्पण किया जाएगा। 26 जनवरी तक आपकी सरकार आपके द्वार आएगी और हर पात्र-सुपात्र को खोजकर उनका हक उन्हें दिलाएगी। उन्होंने 7 नगरीय निकाय के पार्षद चुनावों में 6 पर भाजपा की जीत को जनता में भाजपा के प्रति भरोसे का प्रमाण बताया और भाजपा के जीत के अभियान के लिए प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को शुभंकर बताया। शर्मा ने मोहन यादव सरकार को प्रदेश में अब तक की सबसे तेजी से निर्णय लेने और तत्काल एक्शन करने वाली सरकार बताया। संकल्प पत्र के 456 संकल्पों में से 45 संकल्प एक साल में पूरे किए।

 

लाड़ली बहनों को 19 हजार 212 करोड़ दे चुकी सरकार, 35%आरक्षण भी
सीएम ने कहा कि देश में महिलाओं को सर्वाधिक 35 प्रतिशत आरक्षण मप्र में दिया जा रहा हैं। 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों को सरकार अब तक 19 हजार 212 करोड़ रुपए दे चुकी है। सरकार बनी थी, तब कहा गया कि यह योजना चल नहीं पाएगी। सरकार पर लोड (वित्तीय भार) आएगा। फाइनेंशियली तकलीफ है यह बात सही है, लेकिन हमने तय किया है कि सरकार अपनी आय के साधन बढ़ाते हुए इसे आगे जारी रखेगी। आय बढऩे पर कोई दिक्कत नहीं आएंगी। सरकार स्वाभाविक रूप से आय बढ़ाने पर काम कर रही है।

Advertisement

Related Articles