Advertisement

Indore-Bhopal एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल जारी

इंदौर एयरपोर्ट और भोपाल एयरपोर्ट में विंटर शेड्यूल लागू होने से फ्लाइट्स का समय बदल गया। इंदौर में रविवार, 27 अक्टूबर और भोपाल में 29 अक्टूबर से फ्लाइट नए शेड्यूल के मुताबिक उड़ान भरेंगी। इंदौर में 12 फ्लाइट के समय में 20 मिनट तक का बदलाव हुआ है। सूरत और वाराणसी की फ्लाइट बंद हो जाएंगी। शारजाह की फ्लाइट 15 मिनट पहले रवाना होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

विंटर शेड्यूल में इंदौर से जयपुर, पुणे और चेन्नई के लिए 4 नई फ्लाइट मिली हैं। पुणे और चेन्नई की फ्लाइट 28 अक्टूबर से शुरू होगी। इंदौर से जयपुर के लिए दो फ्लाइट पहले से चलती हैं। इसी तरह इंदौर से पुणे और चेन्नई के लिए भी एक एक फ्लाइट पहले से मौजूद हैं। इंदौर से दिल्ली 8वीं फ्लाइट शुरू होगी। यह सभी फ्लाइट दिवाली से पहले शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही इंदौर में पहुंचने वाली फ्लाइट की संख्या 90 हो जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें