Advertisement

चलती बाइक से उछलकर गिरी महिला की मौत, 13 माह की बेटी घायल

उज्जैन। जीजा के साथ बाइक पर घर जा रही महिला चलती बाइक से उछलकर गिरी जिससे उसकी मृत्यु हो गई वहीं उसकी गोद में बैठी 13 माह की बेटी गंभीर घायल हुई जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि कोमल पति सुभाष पंवार 22 वर्ष निवासी काठबड़ौदा कायथा अपने जीजा अजय पंवार के यहां मान के कार्यक्रम में शामिल होने 17 फरवरी को पंवासा आई थी।

 

Advertisement

यहां से उसी दिन छोटे जीजा सुनील के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रही थी तभी प्रताप नगर पंवासा में चलती बाइक से कोमल गिर गई। उसकी गोद में 13 माह की बेटी भी थी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां कोमल की मृत्यु हो गई जबकि उसकी बेटी का उपचार जारी है। पंवासा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें