महिला को सांप ने डसा इलाज के दौरान मौत

उज्जैन। रतलाम के आलोट के ग्राम कोट कराडिय़ा की रहने वाले महिला को सांप ने डस लिया जिसे परिजनों ने उज्जैन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका का नाम रेखा पति बाबूलाल वाघेला (35) निवासी ग्राम कोट कराडिय़ा, रतलाम है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
21 सितंबर को परिजनों ने उसे तीन बत्ती चौराहा स्थित निजी अस्पताल में भर्तीे करवाया था जहां इलाज के दौरान सोमवार रात करीब 8 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रेखा खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उज्जैन लाया गया था।
Advertisement









