मायके में रह रही महिला ने फांसी लगाई, पति बच्चें को छोड़कर भागा

फांसी पर लटकी मां, बच्चों ने नाना को दी खबर
उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह ससुराल छोड़कर मायके में रहती थी। पति भी उसके ही साथ रहता है। घटना के बाद वह घर छोड़कर भाग निकला। बच्चों ने नाना को मां की मौत की जानकारी दी।
दरअसल, 28 साल की पंवासा की रहने वाली मोरूखेड़ी की कविता की शादी देवास में हुई थी। ससुराल वालों से उसका विवाद था, ऐसे में 4 साल पूर्व मायके पंवासा लौट आई थी। यहां वह मायके के पास ही अलग मकान लेकर रह रही थी। वह मजदूरी करती थी। गुरुवार रात उसका पति से किसी बात पर विवाद हुआ और उसने फांसी लगा ली। भाई दिनेश ने बताया कि भांजे-भांजी घर आए और पिता धर्मेंद्र (नाना) को बताया कि मां फंदे पर लटकी है। दिनेश ने बताया कि बहन का जीजा से से आए दिन विवाद होता था। घटना के बाद से शिवशंकर लापता है।
युवक ने फांसी लगाई
पिता की होटल के टॉवर पर एक युवक नेे फांसी लगा ली। 28 साल का शंकरलाल योगमाया मंदिर के पास रहता था। उसने स्वागत होटल के टॉवर पर खुदकुशी कर ली। रवि गोमे ने बताया कि शंकर हत्या का आरोपी था। वह जमानत पर था। स्वागत होटल उसके पिता की थी। पर पिता की मौत और शंकर के जेल में होने से होटल उसकी बुआ संचालित करती थी।









