Advertisement

बस अब 2 दिन बाकी…. करा लें Registration, आ गई सबसे बड़ी Women Power Rally

उज्जैन की सुपर वुमेन आप सभी हो जाएं तैयार क्योंकि आ गई है उज्जैन की सबसे बड़ी वुमेन पॉवर रैली। जिसमें उज्जैन की नारी शक्ति 2/4 व्हीलर पर सवार होकर लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान करने के लिए शहरवासियों को प्रोत्साहित करेंगी। 5 मई, रविवार को ठीक सुबह 7 बजे क्षीरसागर मैदान से शुरू होकर यह रैली शहर के विभन्न मार्गों से होते हुए कोठी महल पहुंचेगी। सभी महिलाओं से अनुरोध है कि समय का विशेष ध्यान रखें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

फ्री रजिस्ट्रेशन कराएं निश्चित उपहार पाएं

 

महिला वोटर्स का पॉवर दिखाने के लिए इस रैली में अपने परिवार, दोस्त, कॉलोनी, किटी ग्रुप के साथ जरूर आएं। अपने ग्रुप के सभी मेंबर्स का रजिस्ट्रेशन करवाएं। जिससे हर पार्टिसिपेंट को मिलेगा गिफ्ट। साथ ही सभी कैटेगिरीज में प्राइजेस जीतने का मौक़ा। कॉल करें 9174291743 या फिर क्यूआर कोड स्कैन करें

Advertisement

यादगार बनाएं ये पल हमारे साथ

Advertisement

Biggest Group

रैली में आने वाली महिलाओं में जिनका ग्रुप सबसे बड़ा होगा, मतलब जिस ग्रुप के मेम्बर्स सबसे ज़्यादा होंगे। उन्हें मिलेगा बिगेस्ट गु्रप का प्राइज जीतने का मौका।

Best Group Dressup

यह तो हम सभी जानते हैं कि महिलाओं को सजने-संवरने का काफी शौक होता है। इसके लिए आप अंतरंगी अवतार लेकर आ सकती हैं या फिर अनोखे स्टाइल में साड़ी/सूट पहनकर आ सकती हैं। सिर पर पगड़ी, कैप, अपने ग्रुप का बैच या फिर किसी और तरीके से, अगर आपका डे्रसअप लगेगा यूनिक और खास, तो बेस्ट डे्रसअप ग्रुप वाला प्राइज आपका।

Most Energetic Group

अगर आपके ग्रुप में है खूब सारा जोश, मस्ती, धमाल और सभी एक्टीविटीज में पार्टीसिपेट करने का जज्बा, तो ये प्राइज है आपके लिए।

Best vehicle

अपनी 2/4 व्हीलर को सजाने की तैयारी कर लीजिये, क्योंकि आपकी गाड़ी लगेगी शानदार, तो आप बन सकती हैं, इनाम की हकदार।

Best slogan

वुमेन पॉवर रैली या फिर वोटिंग से संबंधित स्लोगन्स को कुछ खास अंदाज में लेकर आने पर, आप जीत सकती हैं बेस्ट स्लोगन का इनाम।

यह ग्रुप्स होंगे रैली में शामिल

  • भारत विकास परिषद सांदीपनि महिला ग्रुप
  • श्री माहेश्वरी महिला मंडल, नृसिंह मंदिर
  • जीरावाला नवरत्न श्राविका मंडल सूरज नगर
  • श्री माहेश्वरी मेवाड़ा थोक पंचायत महिला मंडल
  • अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ
  • वी केयर
  • ब्लैक
  • तीर्भिन्नाट ग्रुप
  • जैन महिला मंडल
  • मारवाड़ी महिला मंडल
  • चार्मिंग ग्रुप
  • राष्ट्रीय सिंधी समाज
  • दीपसखी समूह
  • रंग दे बसंती
  • झूलेलाल महिला मंडल
  • नागर महिला मंडल
  • महाकाल महिला मंडल
  • पंजाबी महिला विकास समिति
  • माय फस्र्ट स्टेप प्ले स्कूल
  • जीवनदीप महिला विंग
  • अग्रवंशी वुमेंस क्लब
  • अग्रवाल महिला मंडल
  • लायंस क्लब पेशन
  • जीतो ग्रुप
  • पदमावती महिला मंडल
  • विश्व मांगल्य सभा

हम हैं तैयार बनने वुमेन पॉवर रैली में भागीदार…

लता रोचवानी

राष्ट्रीय सिंधी समाज की संरक्षक लता रोचवानी अपने ग्रुप के साथ वेस्टर्न ड्रेसअप में सजी-धजी गाडिय़ों पर सवार होकर, सभी को वोटिंग करने का संदेश देंगी। मतदान में महिलाओं की सच्ची महानता और अधिकार के बारे में जन जागरूकता लाने हेतु अक्षरविश्व का प्रशंसनीय प्रयास है।

मोनिका सेठी

मोनिका सेठी अपने जैन महिला मंडल की सदस्यों के साथ केसरिया साड़ी में रैली का हिस्सा बनेंगी। वुमन पॉवर रैली का जो आयोजन किया जा रहा है वो आज के समय में बहुत ही जरूरी है। इसके माध्यम से महिलाएं घर से निकलकर सभी को वोटिंग के लिए प्रेरित करेंगी।

सविता गुप्ता

मारवाड़ी महिला मंडल से सविता गुप्ता का ग्रुप इंडियन स्टाइल में रैली में शामिल होकर शहरवासियों से वोटिंग की अपील करेंगी। अक्षरविश्व ने बहुत ही शानदार पहल की है। पहली बार किसी मीडिया समूह ने इस प्रकार का आयोजन किया है।

संगीता भूतड़ा

श्री माहेश्वरी मेवाड़ा थोक पंचायत महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता भूतड़ा अपने मंडल के सदस्यों के साथ रैली में भाग लेकर लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान हेतु प्रेरित करेंगी। अक्षरविश्व की पहल अच्छी है। नारी शक्ति को मंच प्रदान करने के लिए साधुवाद।

डॉ. अनिता तोमर

तीर्भिन्नाट ग्रुप को एक अलग अंदाज़ में 50 मेंबर्स लेकर आएंगी डॉ. अनिता तोमर, आशु नागर और नीलू टकसाली। आपका ग्रुप शत-प्रतिशत मतदान के संकल्प के साथ ही पर्यावरण का संदेश भी देगा। अक्षरविश्व ने महिलाओं को जागृत करने के लिए यह बहुत अच्छी पहल की है। मेरी सभी सखियां बहुत उत्साहित हो रही हैं रैली में जाने और वोट देने के लिए।

कृष्णा कुमरावत

चार्मिंग ग्रुप की कृष्णा कुमरावत ने मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए अक्षरविश्व की पहल का स्वागत किया है। अपनी सहेलियों के साथ भारतीय वेशभूषा में वोटिंग के लिए प्रेरित करने हेतु वुमेन पॉवर रैली में शामिल होंगी।

Related Articles