Advertisement

राष्ट्रीय मल्लखंब स्पर्धा में जीते एक स्वर्ण, दो रजत और चार कास्य पदक

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित क्षीरसागर मल्लखम्ब प्रशिक्षण केन्द्र एवं खेलो इण्डिया लघु केन्द्र के मलखम्ब खिलाडिय़ों द्वारा रोहतक (हरियाणा) में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय मल्लखंब प्रतियोगिता में सात पदक अर्जित कर उज्जैन एवं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मल्लखम्ब प्रशिक्षक मोहनलाल बम्बोरिया के अनुसार तमन्ना यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मानसी बम्बोरिया, पूर्णिमा तिवारी, चार्वी कोरी, इशिका सोलंकी ने एक-एक कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं टीम के साथ उपरोक्त सभी ने 1-1 रजत पदक अर्जित किया। साथ ही बालक वर्ग में आदर्श झीरवाल, गर्व मालवीय, अनिकेत सिसौदिया, मोक्ष मुठा, आदित्य परमार ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के साथ रजत पदक अर्जित किये।

खिलाडिय़ों की इस सफलता पर जिला खेल प्रमुख, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ओ.पी. हरोड़, मल्लखम्ब संघ अध्यक्ष सोनू गेहलोत ने खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षक मोहनलाल बम्बोरिया, राहुल बारोड़, शुभम पोद्दार को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक अर्जित करने पर उज्जवल भविष्य के लिये कामना की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें