Advertisement

निर्माणाधीन होटल की चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

उज्जैन। हरिफाटक-इंदौर रोड पर निर्माणाधीन होटल की चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। नीलगंगा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। भोजाखेड़ी आलोट निवासी रामलाल पिता नारायण (25) निर्माणाधीन होटल ताज पर मजदूरी कर रहा था। उसके साथी मुकेश ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे सभी लोग कचोरी खा रहे थे तभी रामलाल छत की ओर चला गया। कुछ देर बाद वह चौथी मंजिल से जमीन पर आ गिरा। उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां रामलाल की मौत हो गई। लेबर ठेकेदार शिवनाथ का कहना था कि आलोट से मजदूरों को लाया था जो 15 दिनों से साइट पर काम कर रहे हैं।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें