Advertisement

WWE रेसलर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

इंटरनेशनल रिंग में रुद्राक्ष पहनकर जाता हूं, ताकि सनातन धर्म को लोग जानें…

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन पहलवानी की दुनिया में गुर्जर सांगा के नाम से मशहूर भारतीय पहलवान सौरव गुर्जर ने गुरुवार को अमेरिका से सीधे महाकाल दर्शन करने आए और भस्म आरती में सम्मिलित हुए। मीडिया से कहा इंटरनेशनल रिंग में रुद्राक्ष पहनकर इसलिए जाता हूं ताकि लोग सनातन धर्म को जानें और उसका महत्व भी समझें।

दुनिया में भारतीय पहलवानी का डंका बजाने वाले गुर्जर संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा में रहते हैं। गुरुवार सुबह उन्होंने राजाधिराज महाकालेश्वर के दरबार में मत्था टेका और मन्नत भी मांगी। दर्शन कर वे अभिभूत हो उठे। मीडिया से चर्चा करते हुए कहा सनातन धर्म श्रेष्ठ है। पूरी दुनिया इसको मानेगी और यह बढ़ता रहेगा। वे स्वयं इंटरनेशनल रिंग में अपनी भुजा पर रुद्राक्ष पहनकर जाते हैं।

Advertisement

पहलवानी की दुनिया से अभिनय में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाले सौरव पहली बार महाकाल दर्शन करने आए थे। 26 सितंबर को उनका जन्मदिन है। इसके पहले ही वे बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन पूजन करने आए। हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार अपने जन्मदिन पर महाकाल मंदिर आए थे और भस्म आरती में भी शामिल हुए थे।

दर्शन कर धन्य हो गया…

Advertisement

सौरव ने मीडिया से खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा भगवान महाकाल के दर्शन कर धन्य हो गया हूं। दर्शन करने के लिए अमेरिका से सीधे ही आया। देश में सुख शान्ति आए, इसकी प्रार्थना की है। हमारा देश आगे बढ़ता रहे और दुनिया में इसका नाम ऊंचा होता रहे।

लंच में पीते हैं एक लीटर दाल!

करीब सात फीट (6 फीट 8 इं) कद काठी के सौरव की डाइट भी जबरदस्त है।

लंच में एक लीटर दाल पीते हैं। रोज दो किलो सेब और दो दर्जन संतरे खाते हैं।

सुबह एक लीटर दूध पीते हैं। साथ में 45 भीगे हुए बादाम खाते हैं।

नाश्ते में छह आलू के पराठे खाते हैं।

पिछले साल रिलीज हुई रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र में वह विलेन के रूप में नजर आ चुके हैं।

टीवी शो महाभारत में वे भीम और संकटमोचन महाबली हनुमान सीरियल में रावण और बाली का किरदार निभा चुके हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें