युवक पर किया चाकू से हमला

उज्जैन। खंदार मोहल्ले में रहने वाले युवक पर बदमाश ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। महाकाल थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया खंदार मोहल्ला में रहने वाला अमन पिता अकील खान रात 11 बजे इमरान मैरिज गार्डन के सामने कोट मोहल्ला से गुजर रहा था तभी जुनैद व उसके दोस्त अरमान ने अमन को रोका और तेज चलने की बात पर चाकू से हमला कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
परिजन ने अमन को चरक अस्पताल में भर्ती कराया। इसी प्रकार अंबेडकर नगर नानाखेड़ा में रहने वाले अनिल पिता बाबूलाल सूर्यवंशी को न्यू सार्थक नगर में बदमाश ने शराब पीने के रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर बदमाश ने जान से मारने की धमकी दी।
बाइक चालक घायल
उज्जैन। पंवासा थाना पुलिस ने बताया शासकीय मल्टी पंवासा में रहने वाला भीमसिंह पिता बिहारीलाल दायमा बाइक से गरोठ ब्रिज के नीचे पंवासा मक्सी रोड से जा रहा था तभी ऑटो चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे भीमसिंह घायल हो गया।









