Advertisement

युवक ने सल्फास खाकर की खुदकुशी

उज्जैन। एक युवक ने खेत पर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली दूसरे ने डिप्रेशन में शर्ट से फांसी लगा ली। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

निर्मल पिता भेरूसिंह 20 वर्ष निवासी छड़ावद तराना ने बीती रात खेत पर सल्फास खा ली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां निर्मल की मृत्यु हो गई।

उसके भाई नीलेश पंवार ने बताया कि निर्मल मजदूरी करता था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसे मोबाइल पर कॉल किया। निर्मल ने भाई को बताया कि मैं खेत पर हूं। वह खेत पर गया तो देखा निर्मल की उल्टियां कर रहा था। उसे तुरंत तराना अस्पताल लेकर पहुंचा जहां से उज्जैन रैफर किया गया।

Advertisement

निलेश ने बताया कि निर्मल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। वह मजदूरी करता था। उसकी दिमागी स्थिति ठीक नहीं थी और दो बार पहले घर छोड़कर भाग चुका था। इधर सुनील पिता कैलाश नारोलिया 40 वर्ष निवासी सांईधाम कालोनी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि सुनील की पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। इस कारण वह डिप्रेशन में रहता था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें