कार की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी-बेटा घायल

उज्जैन। इंगोरिया रोड पर शनिवार शाम सडक़ हादसे में युवक की मौत हो गई है, उसकी पत्नी और तीन साल का बेटा गंभीर घायल है। बाइक सवार इस परिवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी थी।

Advertisement
मृतक का नाम कमलेश पिता शंकरलाल अग्रवाल (३२) है। कमलेश ताल के नजदीक सुरजनाखेड़ा का रहने वाला था। शनिवार शाम वह पत्नी सुलोचना और 3 साल के बेटे हरीश को साथ लेकर इंदौर जिले के बदरखापाला गांव में किसी रिश्तेदार से मिलने गया था। वापस लौटते वक्त इंगोरिया के नजदीक इनकी मोटरसाइकिल को कार ने टक्कर मार दी।
हरीश, सुलोचना और कमलेश तीनों को उज्जैन में एक निजी अस्पताल ले जाया गयाजहां शाम करीब 5 बजे कमलेश ने दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी और बेटे को इंदौर रैफर किया गया है। इस मामले में इंगोरिया पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
Advertisement









