जन्मदिन पर युवक ने फांसी लगाई

भाभी अस्पताल लेकर पहुंची, 6 माह पहले हुई थी शादी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। कानीपुरा रोड़ स्थित पद्मावती कालोनी में रहने वाले युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी भाभी शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद शव पीएम रूम में रखवाया। चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जांच शुरू की है।
पुलिस ने बताया कि गोविंद सिंह राजपूत पिता गब्बर राजपूत 28 वर्ष निवासी पद्मावती कालोनी कानीपुरा रोड़ ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी भाभी वर्षा पति सचिन देवर के शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंची थी जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद शव को पीएम रूम में रखवाया।
पुलिस के अनुसार गोविंद सिंह का आज जन्मदिन था। रात में उसका भाई से किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की। चिमनगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि गोविंद की 6 माह पहले शादी हुई थी।









