ससुराल में युवक ने काटा गला

पत्नी ने साथ चलने से मना किया, पति ने काटा गला
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अस्पताल में भर्ती हालत सामान्य
उज्जैन। खाचरौद में रहने वाले युवक ने बरखेड़ी स्थित ससुराल में गला काटकर खुदकुशी की कोशिश की। दरअसल वह इस बात से नाराज था कि पत्नी ने मायके से ससुराल जाने से इंकार कर दिया था।
27 साल का मुकेश पिता रामचंद्र खाचरौद का रहने वाला है। बरखेड़ी में उसकी ससुराल है। 5 दिन पहले उसकी पत्नी टम्मा, 8 वर्षीय बेटे आयुष के साथ मायके आई थी। मुकेश शुक्रवार को टम्मा को लेने आया था। उसने साथ चलने से इंकार कर दिया था। इस बीच उसने टम्मा के मामा कालू के साथ शराब पी।
View this post on InstagramAdvertisement
यहां दोनों के बीच एक बार फिर पत्नी को ले जाने की बात पर बहस हो गई। गुस्से में कालू ने मुकेश को पीटकर कपड़े भी फाड़ दिए। इससे नाराज मुकेश पत्नी टम्मा के पास पहुंचा और उससे तत्काल साथ चलने का कहा।
जब टम्मा ने फिर इंकार किया तो उसने जेब से चाकू निकालकर गला काट लिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मुकेश को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके गले में दो इंच का घाव है, उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।









