Advertisement

हज पर था युवक, खाते से उड़ गए 50 हजार

मक्का से बैंक में फोन कर खाता फ्रीज करवाया, एक और युवक भी ठगाया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। विदेश में मोबाइल एक्टिवेट नहीं होने के बाद भी साइबर ठगों ने एक युवक के खाते से 50 हजार रुपए उड़ा दिये। मैसेज देखकर युवक ने मक्का से ही बैंक में कॉल कर अपना खाता फ्रीज करवाया और उज्जैन लौटने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

अब्दुल रियाज पिता अब्दुल रज्जाक निवासी श्रीपाल मार्ग भागसीपुरा प्रापर्टी डीलर हैं। जून में वह हज करने मक्का गए थे। वहां 9 जून को मोबाइल पर खाते से 50 हजार रुपए कटने का मैसेज आया, जबकि विदेश में होने के कारण मोबाइल एक्टिवेट नहीं था। अब्दुल रियाज ने मैसेज देखकर तुरंत बैंक को इसकी सूचना दी और अपना खाता फ्रीज करवाया। हज से लौटने के बाद उन्होंने खाराकुआं थाने पहुंचकर साइबर फ्रॉड की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Advertisement

इसी प्रकार एक अन्य घटना में पवन कुमार मिश्रा पिता कालीप्रसाद निवासी अभिलाषा कालोनी देवासरोड के मोबाइल पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप मैसेज कर 25 हजार रुपए अपने खाते में डलवा लिये। खाते में रुपए डालने के बाद पवन को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी लगी तो उसने नागझिरी थाने में केस दर्ज कराया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें