Advertisement

युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

उज्जैन। बीती रात युवक मजदूरी कर घर लौटा। पत्नी के साथ बैठकर खाना खाया और उसके बाद बोला मैंने जहर खा लिया है। पत्नी उसे लेकर जिला अस्पताल आई जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।

Advertisement

भेरूगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। संजय केवट पिता अमरसिंह 35 वर्ष निवासी अबूखाना भैरवगढ़ मजदूरी करता था। उसके परिजनों ने बताया कि रात में संजय मजदूरी कर घर लौटा और पत्नी पिंकी के साथ बैठकर खाना भी खाया।

इसके बाद उसने पिंकी को बताया कि मैंने जहर खा लिया है। पिंकी उसे लेकर जिला अस्पताल आई जहां रात करीब 2 बजे संजय की मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें