युवक की जहर खाने से मौत

पहले मिटाया मोबाइल का सारा डेटा, प्रेम प्रसंग की आशंका
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पंवासा थाना भवन के पीछे रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चिन्मय पिता रवि शुक्ला के रूप में हुई है।
चिन्मय ने सोमवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में ज़हरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे तत्काल चरक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई।
पंवासा पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर युवक के बयान दर्ज करने का प्रयास किया था, लेकिन उसने कोई कारण नहीं बताया। परिजनों द्वारा पूछने पर भी उसने वजह का खुलासा नहीं किया। पुलिस ने जब युवक का मोबाइल चेक किया तो पता चला कि ज़हर खाने से ठीक पहले उसने फोन को पूरी तरह फॉर्मेट (डेटा डिलीट) कर दिया था, जिससे मोबाइल से कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।
शोरूम में करता था काम जांच में जुटी पुलिस: परिजनों ने बताया कि चिन्मय एक गाडिय़ों के शोरूम में काम करता था और घर में किसी प्रकार का तनाव या परेशानी नहीं थी। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। मोबाइल डेटा रिकवरी और अन्य पहलुओं के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।









