कार की टक्कर से युवक की मौत

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बाइक से घर लौट रहे युवक को कार चालक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
जामली में रहने वाला 24 वर्षीय तूफान पिता बाबूलाल सोलंकी अपने दोस्त दशरथ के साथ उज्जैन खरीदी करने आया था। यहां से वह अकेला बाइक से घर लौट रहा था तभी पाट के पास कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
दुर्घटना में तूफान की मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार वह खेती करता था। उसके दो बच्चे हैं। पाट चौकी पुलिस ने कार जब्त कर ली है।
Advertisement









