Advertisement

सडक़ हादसे में युवक की मौत

उज्जैन। बडऩगर रोड पर तेज गति से जा रही कार ने मोटर साइकिल से जा रहे एक युवक को बुरी तरह टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। इंगोरिया पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इंगोरिया पुलिस ने बताया मंगलवार शाम को जहांगीरपुर में रहने वाला २५ वर्षीय लखन पिता कालू सिंह इंगोरिया से जहांगीरपुर की ओर मोटर साइकिल से जा रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात कार चालक तेज गति से वाहन चलाते हुए आया और लखन को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद कार चालक तेज गति से कार चलाते हुए फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल लखन को संभाला और पुलिस को सूचना देकर अस्पताल भिजवाया।

अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंगोरिया पुलिस ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की है। अभी कार चालक के बारे में जानकारी नहीं मिली है। सीसीटीवी के माध्यम से पता लगाया जाएगा कि घटना के समय कौनसी कार उस रास्ते से गुजरी थी।

Advertisement

Related Articles

Write a review