Popup Image
Advertisement

बैरागढ़ का युवक नानी के घर उज्जैन आया और मोबाइल-चेन लूटी, आरोपी हिरासत में

मंगलवार की रात लूट की तीन वारदात के आरोपी पुलिस हिरासत में

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नीलगंगा क्षेत्र में मंगलवार रात को स्कूटी पर सवार तीन युवकों द्वारा की गई लूट की तीन वारदात के आरोपी अब पुलिस की हिरासत में हैं। इन्होंने सुभाष नगर, शास्त्री नगर और अलखधाम कॉलोनी से मोबाइल, चेन आदि लूटे थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुख्य आरोपी भोपाल के बैरागढ़ का रहने वाला है। युवक दो दोस्तों के साथ अपनी नानी के घर उज्जैन आया था और मंगलवार रात उन्होंने सुभाष नगर, शास्त्री नगर और अलखधाम कॉलोनी से तीन अलग-अलग लोगों से मोबाइल और चेन लूटे थे। नीलगंगा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के सुराग तलाशे और पकड़ लिया है। टीआई तरुण कुरील ने बताया कि लूट का केस दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को बैरागढ़ में तलाशा। सूत्रों के मुताबकि आरोपियों को पकड़ लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

मारपीट कर की थी लूटपाट
ओम रेसीडेंसी सुभाष नगर निवासी फरियादी तुषार किशनानी पिता मुकेश के मुताबिक 14 जुलाई की रात 10.30 बजे वो मां भावना, भाई कृष्णा के साथ रोड पर टहल रहा था तभी काली स्कूटी से आए 3 युवकों ने मोबाइल झपट लिया। विरोध करने पर इन्होंने भाई कृष्णा को हाथ में पहने कड़े से मारा। फिर घड़ी व गले से सोने की चेन छीन कर भाग गए। इन्होंने ही शास्त्री नगर में अशोक धनवानी की सोने की चेन व अलखधाम कॉलोनी में शुभम सेन का मोबाइल भी छीना था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें