ट्रैक्टर-ट्राली को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, युवक की मौत

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:रात 1 बजे जलवा फंटा पर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नागूसिंह पिता बालूसिंह 22 वर्ष निवासी रामपुर तनोडिय़ा बहन के घर ईंट डालने ट्रैक्टर-ट्राली से रलायता गया था। वहां से दोस्त पंकज के साथ ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गांव लौट रहा था तभी जलवा फंटा के समीप रात 1 बजे उसने अपना वाहन रोका तभी अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी।
दुर्घटना में नागूसिंह की मृत्यु हो गई जबकि उसके दोस्त पंकज को प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि नागूसिंह की शादी हा ेचुकी थी और उसका एक बच्चा है। वह खेती करता था। राघवी पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।










