Advertisement

लोहे के पुल के पास चाकू मारकर युवक की हत्या

रंजिश का मामला सामने आया, जूते-चप्पल की दुकान लगाता था मोइन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र में शनिवार रात लोहे के पुल के पास रंजिश के चलते चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। हत्या का आरोप दो लोगों पर लगा है जिसमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का नाम मोइन पिता नदीम है जो लोहे के पुल के पास कसाई मोहल्ले में रहता है और क्षेत्र में ही जूते-चप्पल की दुकान संचालित करता था।

मृतक के चाचा अब्दुल कलीम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात मोइन का भाई मोहसिन पानी पताशी खा रहा था। इसी दौरान वहां फुरकान उर्फ अद्दा निवासी चंद का कुआं और उसका साथी मदन बाइक से आए। उन्होंने मोहसिन से गाली-गलौच की, यह बात मोहसिन ने भाई मोइन को बताई तो फुरकान ने उससे भी विवाद किया और फिर चाकू से मोइन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसे सीने में ४ चाकू लगे।

Advertisement

इसके बाद आसपास के लोग उसे चरक अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मोइन को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर महाकाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने आरोपी फुरकान को गिरफ्तार कर लिया है। महाकाल पुलिस का कहना कि घटना में एक ही आरोपी है, जबकि परिजनों कहना है कि दो आरोपी हैं।

Related Articles

Write a review