20 घंटे बाद भी नदी से नहीं मिला युवक

मंगलवार दोपहर त्रिवेणी के पुराने पुल से गिरा था नदी में
उज्जैन। त्रिवेणी के पुराने पुल से नदी में गिरे युवक का शव 20 घंटे बाद भी तैराकों को नहीं मिल पाया। बुधवार दोपहर तक होमगार्ड के तैराक नदी में युवक की तलाश करते रहे।
राहुल पिता ओमप्रकाश प्रजापत 19 वर्ष निवासी शक्करवासा मंगलवार दोपहर शनि मंदिर से त्रिवेणी स्थित पुराने पुल होते हुए घर लौट रहा था तभी नदी में गिर गया। लोगों ने उसे नदी में गिरते देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
नानाखेड़ा व नागझिरी थाने के पुलिसकर्मी यहां पहुंचे और होमगार्ड तैराक दल की मदद से राहुल की नदी में तलाश शुरू की गई। देर शाम तक चले अभियान के बाद भी वह नहीं मिला। बुधवार सुबह फिर से एसडीईआरएफ की टीम ने राहुल की तलाश शुरू की। दोपहर 12 बजे तक सर्चिंग अभियान चलता रहा लेकिन वह नहीं मिल पाया था।









